जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई सेवा सेतु पहल लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। इसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय प्रमाण पत्र एवं जरूरी दस्तावेज निर्धारित समय में उपलब्ध हो रहे हैं।
सेवा सेतु पहल का लाभ ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को भी मिला। उन्हें अपने पुत्र की शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इन दस्तावेजों के लिए उन्होंने तहसील कार्यालय बलौदा स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के महज 5 दिनों के भीतर उन्हें अपने पुत्र के तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। इससे उनके परिवार को राहत मिली और पुत्र की शिक्षा व अन्य आवश्यकताओं के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हो सके। तेजप्रताप ने सेवा सेतु केंद्र की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी सभी प्रमाण पत्र मिल जाएंगे, लेकिन महज 5 दिनों में बिना किसी परेशानी के जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। उन्होंने इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में 01 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्टोरे...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी 1 से 14 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों की ...
जिले में गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार किसानों से ग्रीष्मकालीन रबी धान की...