ग्रीष्मकालीन धान के बदले कम पानी वाली दलहन तिलहन फसलों को अपनाने की अपील

Posted On:- 2026-11-24




महासमुंद (वीएनएस)। जिले में गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार किसानों से ग्रीष्मकालीन रबी धान की फसल नहीं लेने की अपील की गई है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को कम पानी में तैयार होने वाली लाभकारी दलहन और तिलहन फसलों की खेती अपनाने की सलाह दी है।

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले की कृषि परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय मिट्टी एवं सिंचाई की उपलब्धता के आधार पर चना, मूंग उड़द, मसूर, तिवड़ा, रागी, मक्का, सूरजमुखी सरसों जैसी वैकल्पिक फसलें ली जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान की फसल में अत्यधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है, जिससं जिले के भूजल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। भूमिगत जल के अत्यधिक दोहन से गर्मी के दिनों में आम नागरिकों और मवेशियों के लिए पेयजल संकट गहराने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा लगातार एक ही फसल धान लेने से मिट्टी के पोषक तत्व घटते हैं और उत्पादन लागत भी बढ़ती है।

उप संचालक कृषि कश्यप ने बताया कि चना, मूंग उड़द, मसूर, तिवड़ा, रागी, मक्का, सूरजमुखी सरसों जैसी फसलों में धान की तुलना में काफी कम पानी लगता है। बाजार में इनकी अच्छी मांग के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर खरीदी की सुविधा होने से किसानों को बेहतर शुद्ध लाभ मिल सकता है। दलहनी फसलों की जड़े वायुमंडल से नाइट्रोजन लेकर मिट्टी में स्थिर करती हैं जिससे अगली फसल के लिए उर्वरक का खर्च कम होता है। उन्होंने बताया कि फसल विविधीकरण अपनाने वाले किसानों को शासन की योजनाओं में प्राथमिकता दी जा रही है और उन्नत किस्म के प्रमाणित बीजों पर विशेष अनुदान भी मिल रहा है। साथ ही कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। किसानों से आग्रह किया है कि भविष्य के जल संकट को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन धान की बुवाई न करें। बीज और विस्तृत जानकारी के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या विकासखंड कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।



Related News
thumb

डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान सीतासरन ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है।


thumb

धान खरीदी केंद्रों पर सुविधाजनक व्यवस्था से किसानों को राहत, डिजिटल...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है।


thumb

सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बे...

आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई सेवा सेतु पहल लोगों क...


thumb

वजन त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय बैठक, दि...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में 01 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्टोरे...


thumb

चक्रवात से प्रभावित फसलों में पात्र किसानों को फसल बीमा एवं आरबीसी ...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी 1 से 14 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों की ...