कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नमी जांच एवं पारदर्शी खरीदी के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-11-23





रायपुर(वीएनएस)।कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने आज चारामा तहसील अंतर्गत ग्राम लखनपुरी, चारामा एवं हल्बा स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में किसानों को उपलब्ध सुविधाओं, बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता एवं नमी जांच सहित शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खरीदी कार्य के संचालन की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान विक्रय के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया, टोकन प्रणाली तथा किसान समृद्धि योजनांतर्गत मिलने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खरीदी केंद्रों में पोस्टर एवं बैनर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया एवं शौचालय सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा खरीदी कार्य सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। चारामा धान खरीदी केंद्र में उन्होंने धान की नमी जांचने के लिए उपयोग किए जाने वाले मॉइस्चर मीटर उपकरण का निरीक्षण किया और धान में नमी की मात्रा मापने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता, तौल एवं गुणवत्ता जांच की समुचित व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री भागवत प्रसाद जायसवाल, चारामा एसडीएम श्री नरेंद्र बंजारा, खाद्य अधिकारी श्रीमती शांति धु्रव, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री महेश मरकाम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री डी.एल. देवांगन, जिला विपणन अधिकारी श्री तामेश ध्रुव, तहसीलदार कांकेर श्री रूपेश मरकाम एवं तहसीलदार चारामा श्री कृष्ण कुमार पाटले सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

सूरजपुर की अनुराधा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, 32वीं राष्ट्रीय बाल वि...

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का राज्य स्तरीय का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में संपन्न हुआ।


thumb

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनजातीय ग...

शासन के निर्देशानुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी-बिहारपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस 21 नवम्बर 2026 को हर...


thumb

धान खरीदी से लेकर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामीण विकास कार्यों तक...

कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय-सीमा की बैठक में जिले में धान खरीदी व्यवस्था, जनहित से जुड़े मुद्दों, निर्माण कार्यों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्र...


thumb

सुकमा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक म...

जिला प्रशासन की मुस्तैदी और किसानों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सुकमा जिले में खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभिय...


thumb

सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार ल...

नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


thumb

मतदाता जागरूकता के लिए श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष पं...

मतदाता जागरूकता माह के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में विशेष मतदाता पंजीयन श...