सूरजपुर (वीएनएस)। शासन के निर्देशानुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी-बिहारपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस 21 नवम्बर 2026 को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार जायसवाल की अध्यक्षता व संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, लोककला, रीति-रिवाजों एवं स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के अतुलनीय योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराना था।
इस दौरान कार्यक्रम में संयोजक सहायक प्राध्यापक आभा रंजना कुजूर और सहसंयोजक सचिन कुमार मिंज के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल नगाड़े के साथ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को प्रवेश द्वार से लेकर मंच स्थल तक ले जाया गया और साथ में विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक अनाज पारंपरिक व्यंजन की प्रदर्शनी की गई। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती एवं भगवान बिरसा मुंडा एवं शहीद वीर नारायण सिंह की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में शिव प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे। एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में फूल कुंवर सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत नावगई, सावित्री सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत अवंतिकापुर, माननीय शरणसाय सिंह तथा इसके अतिरिक्त अमृत शांडिल्य, अखिलेश तिवारी, विशाल कुशवाहा एवं रूपेश साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान और सामाजिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने जनजातीय समाज की विशिष्ट पहचान, प्रकृति के प्रति उनके प्रेम, पारंपरिक खान-पान, वेशभूषा, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से जनजातीय महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
इसके साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन जनजातीय संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं के सम्मान के संकल्प के साथ हुआ। जनजाति गौरव दिवस के समन्वयक महाविद्यालय के सहायक अध्यापक आभार रंजना कुजूर रहे। कार्यक्रम के सह समन्वयक सचिन कुमार मिंज के द्वारा मंच संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का राज्य स्तरीय का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में संपन्न हुआ।
कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय-सीमा की बैठक में जिले में धान खरीदी व्यवस्था, जनहित से जुड़े मुद्दों, निर्माण कार्यों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्र...
जिला प्रशासन की मुस्तैदी और किसानों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सुकमा जिले में खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभिय...
नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मतदाता जागरूकता माह के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में विशेष मतदाता पंजीयन श...