सूरजपुर (वीएनएस)। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का राज्य स्तरीय का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में संपन्न हुआ। इस आयोजन में सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णपुर की छात्रा अनुराधा ने अपनी उत्कृष्ट वैज्ञानिक परियोजना एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण से राज्य स्तर पर सफलता हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि जिला समन्वयक शंभू प्रसाद निषाद व संस्था के प्राचार्य योगेश कुमार गुप्ता ने छात्रा अनुराधा और उसके सहयोगी छात्र तुलेश्वर एवं उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका शोभा सोनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही जिले की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू एवं सहायक संचालक अजय सिंह ने भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रा अनुराधा को शुभकामनाएं दीं।
शासन के निर्देशानुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी-बिहारपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस 21 नवम्बर 2026 को हर...
कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय-सीमा की बैठक में जिले में धान खरीदी व्यवस्था, जनहित से जुड़े मुद्दों, निर्माण कार्यों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्र...
जिला प्रशासन की मुस्तैदी और किसानों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सुकमा जिले में खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभिय...
नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मतदाता जागरूकता माह के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में विशेष मतदाता पंजीयन श...