मतदाता जागरूकता के लिए श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष पंजीयन शिविर संपन्न

Posted On:- 2026-11-23




अम्बिकापुर (वीएनएस)। मतदाता जागरूकता माह के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 20 से अधिक छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय के कर्मचारीगण एवं ग्राम डिगमा के ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मतदाता पंजीयन एवं मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान नए मतदाताओं के पंजीयन हेतु फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाए गए।

स्वीप (SVEEP) नोडल अधिकारी सुमन मिंज के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कैंपस एम्बेसडर निशा निषाद एवं चन्द्र प्रकाश राजवाड़े ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वीप समिति के सदस्य डॉ. अजय कुमार तिवारी, देवेन्द्र दास सोनवानी एवं आकांक्षा श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

शिविर के सफल संचालन में स्वीप समिति, निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सदस्यों तथा स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इनमें तृप्ति साहू, एकता रानी साहू, जैनेट कुजूर, रागिनी तिवारी, विनय पटेल, अमित कुमार मरावी, श्रवण आयाम, मनीष कुमार रवि एवं गौरी यादव शामिल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा उसमें आवश्यक संशोधन कराने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं को अपने मताधिकार का महत्व समझते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।



Related News
thumb

सूरजपुर की अनुराधा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, 32वीं राष्ट्रीय बाल वि...

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का राज्य स्तरीय का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में संपन्न हुआ।


thumb

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनजातीय ग...

शासन के निर्देशानुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी-बिहारपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस 21 नवम्बर 2026 को हर...


thumb

धान खरीदी से लेकर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामीण विकास कार्यों तक...

कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय-सीमा की बैठक में जिले में धान खरीदी व्यवस्था, जनहित से जुड़े मुद्दों, निर्माण कार्यों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्र...


thumb

सुकमा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक म...

जिला प्रशासन की मुस्तैदी और किसानों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सुकमा जिले में खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभिय...


thumb

सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार ल...

नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।