जशपुरनगर (वीएनएस)। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर में संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से लगभग 400 मत्स्य पालक किसानों ने हिस्सा लिया। इसमें जशपुर जिले के सभी विकास खंडों से 70 मत्स्य पालक किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष देवनारायण यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति की सभापति दिव्या सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा एवं नानमणि पैंकरा, राजेंद्र पैंकरा, श्रवण यादव, सुजान बिंद सहित संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी एवं रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को झींगा पालन एवं तिलापिया मछली पालन की आधुनिक तकनीकों, उत्पादन बढ़ाने के उपायों तथा मत्स्य पालन के माध्यम से आय में वृद्धि की संभावनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पोर्टल पर मत्स्य कृषकों के पंजीयन की प्रक्रिया तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ एवं पात्रता के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का राज्य स्तरीय का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में संपन्न हुआ।
शासन के निर्देशानुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी-बिहारपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस 21 नवम्बर 2026 को हर...
कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय-सीमा की बैठक में जिले में धान खरीदी व्यवस्था, जनहित से जुड़े मुद्दों, निर्माण कार्यों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्र...
जिला प्रशासन की मुस्तैदी और किसानों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सुकमा जिले में खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभिय...
नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मतदाता जागरूकता माह के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में विशेष मतदाता पंजीयन श...