हकीकत यही है कि बदलाव जनता करती है

Posted On:- 2026-11-23




सुनील दास


किसी प्रदेश में सत्ता कई स्तरों पर रहती है और हर जगह सत्ता में कौन रहेगा या कौन नहीं रहेगा इसका फैसला तय समय पर प्रदेश की जनता करती है।हर स्तर पर राजनीतिक सत्ता में बदलाव के कई कारण होते हैं लेकिन एक कारण तो यही मौटे तौर पर माना जाता है कि जनता जब किसी राजनीतिक दल से नाराज होती है तो वह अपनी नाराजगी काे चुनाव के जरिए व्यक्त करती है।इसीलिए चुनाव में हार जीत से ही माना जाता है किस स्तर पर जनता किस राजनीतिक दल से नाराज है। जिसे जनता सत्ता से हटाती है, माना जाता है कि जनता उसके कामकाज से खुश नहीं थी इसलिए उसे सत्ता से हटा दिया।इस मामले में जनता का हर स्तर पर संदेश अलग अलग भी हो सकता है।जैसे राजस्थान में हाल ही में पंचायत चुनाव में भाजपा की हार हुई है,उसे कम सीटों पर जीत मिली है तो इसका मतलब साफ है कि गांव के स्तर पर जनता भाजपा नेताओं से नाराज है, भाजपा सरकार के कामकाज से नाराज है।इसलिए उसने कांग्रेस को पंचायतों की सत्ता सौंप दी है।
राजस्थान के 37 जिलों में आए पंचायत चुनाव परिणाम भाजपा के लिए अहम हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा से कहीं अधिक सीटें हासिल कीं। पंचायत समिति के 7,543 वार्डों में कांग्रेस ने 3,758 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा 2,213 सीटों पर सिमट गई। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 497 और भारत आदिवासी पार्टी को 278 सीटें मिलीं। जिला परिषद की 1,275 सीटों में भी कांग्रेस ने 794 और भाजपा ने 357 सीटें हासिल कीं। 37 जिलों में से 23 में कांग्रेस को बहुमत मिला, जबकि भाजपा पांच जिलों में बहुमत हासिल कर सकी। आठ जिलों में निर्दलीय निर्णायक स्थिति में रहे। राजस्थान में पंचायत चुनावों का परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां गांवों का राजनीतिक संदेश सीधे प्रदेश की सत्ता और संगठन के कामकाज से जुड़ता है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बड़े नेताओं के चेहरे तथा राष्ट्रीय मुद्दे प्रभाव डाल सकते हैं, लेकिन पंचायत चुनावों में स्थानीय संपर्क, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, प्रत्याशियों की स्वीकार्यता और क्षेत्रीय समस्याएं निर्णायक भूमिका निभाती हैं।कांग्रेस का 23 जिलों में बहुमत हासिल कर विस्तार और भाजपा का केवल पांच जिलों में सिमटना प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम है। जिला परिषदों में कांग्रेस की 794 और भाजपा की 357 सीटों का अंतर भी इसे स्पष्ट करता है।
राजस्थान ही नहीं किसी भी प्रदेश में सत्ता की राजनीति केवल राजधानी के सचिवालय और दिल्ली के पार्टी मुख्यालय से नहीं चलती। उसकी असली परीक्षा गांवों की चौपाल, किसानों के खेत, कस्बों के बाजार और आम आदमी की रोजमर्रा की समस्याओं के बीच होती है। लोकसभा चुनाव के बाद शहरी निकायों के चुनाव में भाजपा को ज्यादा सीटें मिली थी और साफ हो गया था कि शहरी स्तर पर भाजपा मजबूत है लेकिन उसके बाद और पंचायत चुनावों के नतीजे राजस्थान में भाजपा के सामने केवल विपक्ष की चुनौती नहीं है, बल्कि अपने संगठन, अपने नेताओं और अपने जमीनी जनाधार को साथ लेकर चलने की भी बड़ी चुनौती है।इसे मोटे तौर पर राजस्थान के सीएम व सरकार की असफलता माना जाएगा। इसका दो ही परिणाम हो सकता है कि एक सीएम भजनलाल को मौका दिया स्थिति सुधारने का या फिर उनको हटाकर किसी दूसरे को चुनाव के पहले सीएम बनाकर स्थिति को सुधारने का प्रयास किया जाए।
राजस्थान की जीत से कांग्रेस के सबसे बड़े मुद्दे वोट चोरी की पोल खुल जाती है क्योंकि राजस्थान में तो भाजपा सरकार और कांग्रेस का ही आरोप रहा है कि भाजपा हर चुनाव वोट चोरी कर जीतती है तो राजस्थान में भाजपा अपनी सरकार रहने के बाद भी वोट चोरी कर अपनी कब्जा पंचायतों में बरकरार क्यों नहीं रख पाई।इसका कोई जवाब कांग्रेस ने न पहले दिया है और न अब देगी। लेकिन इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस वोट चोरी के कारण चुनाव नहीं हारती है,जहां जनता उसे भाजपा का विकल्प नहीं समझती है, वहां हराती है और जहां जनता कांग्रेस का भाजपा का विकल्प समझती है,वहां उसे जिताती भी है।हिमाचल,तेलंगाना,कर्नाटक,केरल कई राज्यों में जनता ने कांग्रेस के सत्तारूढ़ दल का विकल्प समझा इसलिए उसे चुनाव में जिताया है। जहां वह भाजपा का विकल्प समझी नहीं जाती है,वहा जनता से हराती है और भाजपा को ही सत्ता के लायक समझती है।
राहुल गांधी का वोटचोरी का आरोप भी कई दिनों नहीं लगा रहे हैं, वह हर बार वोट चोरी के मामले में पिछली बात से नई बात भी कह देते हैं,इससे भी उनके आरोप में कोई दम नहीं रह जाता है।वह झूठे साबित होते हैं और उनकी बात दोहराने वाले सारे नेता भी झूठे साबिति होते हैं। वह राष्ट्रपति से मिलने गए थे तो कहा था राष्ट्रपति ने सबूत मांगा है हम सबूत एकत्र कर देंगे। लेकिन अब तक वह कोई सबूत जुटा नहीं पाए है।कभी वह कहते हैं कि हमारे पास सबूत तो हैं लेकिन वह दो सौ तीन सौ प्रतिशत सही नही है,कभी वह कहते हैं वोट चोरी का आरोप लगाना हमारा काम है,सरकार सबूत दे कि वोट चोरी नहीं हुआ है। वह न तो चुनाव आयोग को सबूत दे पाए है,न राष्ट्रपति को सबूत दे पाएं है, न सुप्रीम कोर्ट में सबूत दे पाए हैं और केरल में विधानसभा के बाद राजस्थान में पंचायत स्तर का चुनाव कांग्रेस जीत रही है तो उनको बताना चाहिए कि भाजपा वोट चोरी करती है तो कांग्रेस कैसे चुनाव जीतती है।



Related News
thumb

क्या नहीं किया और क्या करना है,बता तो दिया

परिवार के मुखिया को परिवार के हर सदस्य का ख्याल रखना पड़ता है।सभी के सुख दुख का उसे पता रहता है जब मौका आता है तो उसके सुख दुख की बात भी वह करता है...


thumb

जो संख्या में ज्यादा होते हैं,वही बचे रहते हैं

किसी भी देश का वक्त व नेतृत्व बदलता है तो उसके साथ देश की सोच भी बदलती है।कई बार ऐसा भी होता है कि पुराने समय में ,पुराना नेतृत्व जिसे देश के लिए ...


thumb

राजनीति में जो कहा,वही कसौटी बन जाता है

राजनीति में कई नेता ऐसे होते हैं जो बातें बड़ी बड़ी करते हैं लेकिन जब उस पर अमल करने का मौका आता है खुद अमल नहीं करते हैं तो जो जो बड़़ी बड़ी बाते...


thumb

राजनीतिक उपलब्धि से ज्यादा जवाबदेही का सवाल

तेलंगाना के हैदराबाद में सरकार के सहयोग से कांग्रेस और राहुल गांधी ने दो दिवसीय भारत समिट का आयोजन किया और उसका मकसद बताया कि विश्व की प्रगतिशील ता...


thumb

महापुरुषों का सम्मान समाज का सम्मान होता है

देश परिवार व समाज से बनता है। हर परिवार में महान लोग भले ही न पैदा हों लेकिन हर समाज में महान लोग पैदा होते है और देश व समाज के लिए ऐसा काम कर गए ह...