महापुरुषों का सम्मान समाज का सम्मान होता है

Posted On:- 2026-11-16




सुनील दास

देश परिवार व समाज से बनता है। हर परिवार में महान लोग भले ही न पैदा हों लेकिन हर समाज में महान लोग पैदा होते है और देश व समाज के लिए ऐसा काम कर गए होते हैं कि उस पर समाज के लोगों के साथ ही देश के लोगों को भी गौरव होता है।जब समाज के महान लोगों का सम्मान किया जाता है तो वह एक तरह से पूरे समाज का सम्मान होता है। देश में जब भी महान लोगों का सम्मान किया जाता है तो समाज के लोगों को लगता है यह उनके समाज का सम्मान है। आजादी के बाद कई समाज के महान लोगों के कामों को भुला दिया गया था, देश व समाज के लिए किए उनके कामों को भुला दिया गया था,इससे देश के लोगों को पता ही नहीं था उस समाज के लोगों ने देश के लिए समाज के लिए क्या ऐसा काम किया था,जिसके लिए उनको महान माना जाता है। जनजातीय समाज के कई महान लोगों को भुला दिया गया था,मोदी सरकार आने के बाद उनको याद किया जाता है और विकास के मामले पिछडे़ समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
जनजातीय समाज के भगवान बिरसा मुंडा ऐसे ही महान नेता थे,आजादी के बाद उनको जितना सम्मान मिलना था नहीं मिला। मोदी सरकार के आने के बाद उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।भगवान बिरसा मुंडा का जन्म सन् 1875 में झारखंड के रांची जिले के उलीहातू में हुआ था। बिरसा सिर्फ स्वाधीनता सेनानी ही नहीं, समाज सुधारक भी थे। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचारों, भूमि छीने जाने, बेगारी आदि के विरुद्ध जनजातीय समुदायों को संगठित कर उलगुलान किया था। उलगुलान का अर्थ होता है, महान विद्रोह। सिर्फ 25 वर्ष की आयु में ही उन्होंने अपनी जिंदगी स्वाधीनता के नाम होम कर दी। इन्हीं बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पिछले साल मनाई गई थी। बहरहाल हमें यह भी याद रखना होगा कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जनजातीय समाज के दूसरी हस्तियों मसलन, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गैंदा सिंह, वीर गुंडाधुर, ठाकुर रामप्रसाद पोर्ते, रानी दुर्गावती आदि को भी याद किया जाता है।
छत्तीसगढ़ सरकार इस दिवस को ना सिर्फ याद करती रही है, बल्कि उनकी याद में कई सारे विकास कार्यक्रमों को भी आगे लेकर आई है। इसमें सबसे प्रमुख है, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान यानी पीएम-जनमन योजना। इसे 15 नवंबर 2023 को तीन वर्ष के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था। इस योजना के दायरे में देश के सभी आदिवासी समुदाय आते हैं। इसे स्वाधीन भारत के इतिहास की जनजातियों पर केंद्रित यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान कहा जाना अतिशयोक्ति नहीं होगा। इस योजना में जनजातीय समुदाय के विकास से जुड़े नौ मंत्रालयों 11 महत्वपूर्ण गतिविधियां शामिल हैं। इसके तहत आवास, स्वच्छ पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, सड़क एवं दूरसंचार कनेक्टिविटी के साथ-साथ स्थायी आजीविका के अवसर आदि की उपलब्धता तय की जा रही है। इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के लिए भारत सरकार द्वारा घोषित पांच विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों मसलन, बैगा, पहाड़ी कोरवा, कमार, अबूझमाड़िया एवं बिरहोर की बसाहटों का विकास किया जा रहा है।
भगवान बिरसा मुंडा की १५१ जयंती पर धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। यह मौका था समाज को बताने का कि मोदी सरकार के पहले उनके लिए क्या नहीं किया गया और मोदी सरकार के आने के बाद उनके लिए क्या किया गया और क्या किया जा रहा है। उसी बदलाव के बारे में पीएम मोदी ने बताते हुए कहा कि माओवादी हिंसा से सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासी जनजातीय समाज को हुआ है।यह सच भी है क्योंकि २०१४ के पहले देश के १०० से ज्यादा जिले माओवाद की चपेट में थे।हर साल हिंसा की बड़ी संख्या में घटनाएं होती थी,मोदी सरकार के आने के बाद माओवाद के खात्मे की शुरुआत हुई और बस्तर से माओवाद समाप्त हो चुका है।इस मौके पर पीएम मोदी ने बताया कि उनकी सरकार आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए क्या कुछ कर रही है।पीएम जनमन योजना और आबा जनजातीय ग्राम अभियान उत्कर्ष के तहत एक लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। आदिवासियों को पक्के मकान उपलब्ध कराये जा रहे हैं,गांवों में बिजली पहुंचाई जा रही है। यानी विकास में पिछड़े आदिवासी क्षेत्रों की ओर अब नक्सलियों के सफाए के बाद तेजी के विकास के काम कराए जा रहे है।इससे आदिवासी क्षेत्रों में काफी बदलाव आ रहा है। 
इस बदलाव के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बताते हुए कहा है कि बस्तर के जिन इलाकों में कभी बंदूक की आवाज गूंजती थी,अब वहां खेल के मैदान बन रहे हैं,बच्चे और युवा शिक्षा,खेल व कौशल के जरिए अपने सपनों को नई उड़ान दे रहे है।राज्य सरकार ने युवाओं के हाथों में बंदूक की जगह खेल का सामान दिया है,हिंसा की नई उम्मीद देने का काम किया है।इससेे क्षेत्र में बदलाव आ रहा है और विकास पहले की तुलना मे अब ज्यादा हो रहा है और तेजी से हो रहा है।बस्तर की दो मुख्य समस्या रहीं हैं,एक माओवाद और दूसरा धर्मांतरण। एक समस्या का समाधान हो चुका है,दूसरी समस्या के समाधान के लिए साय सरकार ने धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाया है। कानून बनाने से धर्मांतरण पर रोक लगेगी लेकिन इसके लिए जनजाति समाज के लोगों को भी जागरूक रहना होगा क्योंकि समाज की कमजोरी का लाभ भी धर्मांतरण करने वाले उठाते हैं।इसलिए समाज के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है कि धर्मांतरण का आखिरी में नुकसान क्या होगा।



Related News
thumb

राजनीति में जो कहा,वही कसौटी बन जाता है

राजनीति में कई नेता ऐसे होते हैं जो बातें बड़ी बड़ी करते हैं लेकिन जब उस पर अमल करने का मौका आता है खुद अमल नहीं करते हैं तो जो जो बड़़ी बड़ी बाते...


thumb

राजनीतिक उपलब्धि से ज्यादा जवाबदेही का सवाल

तेलंगाना के हैदराबाद में सरकार के सहयोग से कांग्रेस और राहुल गांधी ने दो दिवसीय भारत समिट का आयोजन किया और उसका मकसद बताया कि विश्व की प्रगतिशील ता...


thumb

बड़े आरोप लगाने से कुछ होता तो हो गया होता

राजनीति में बड़े बड़े आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है। राजनीति में महज आरोप लगाने से कुछ होता तो अब तक देश में १२ साल में बहुत कुछ हो चुका होता।आरोप...


thumb

साय सरकार ने साबित किया,हम हैं किसान हितैषी

छत्तीसगढ़ की राजनीति में किसान एक बड़ा वोट बैंक है।उसे जो प्रभावित कर पाता है, वह सत्ता पर रहता है और आगे भी उसके सत्ता में रहने की संभावना बनी रहत...


thumb

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से यूपी में क्या बदलाव आएगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए जान...