राजनीति में जो कहा,वही कसौटी बन जाता है

Posted On:- 2026-11-18




सुनील दास


राजनीति में कई नेता ऐसे होते हैं जो बातें बड़ी बड़ी करते हैं लेकिन जब उस पर अमल करने का मौका आता है खुद अमल नहीं करते हैं तो जो जो बड़़ी बड़ी बातें उन्होंने पिछले दिनों,महीनों या सालों में कही होती हैं,वही उनके लिए कसौटी बन जाती है और जनता उस कसौटी पर नेता को कसती है तो पाती है कि यह नेता तो वैसा नहीं है जैसा यह पहले कहा कहता था,यह तो खुद को सब नेताओं से अलग कहता था,कहता था जो सब नेता करते हैं वह नही करेंगे।लेकिन निरंतर सत्ता में रहने पर बाद में वह भी वही सब करने लगा तो जनता के सामने यह बात आईने की तरह साफ हो गई कि यह नेता भी कोई विशेष नेता नहीं,यह नेता भी आम नेताओं की तरह झूठ कहने का आदी है और जनता चुनाव में ऐसे नेता को अच्छा सबक सिखाती है ताकि दूसरे ऐसे नेता सावधान हो जाएं जो जैसे नहीं है,वैसा खुद को जनता के सामने न बताएं। दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ऐसे ही नेता थे, वह खुद का आदर्श नेता बताते थे,थे नहीं इसलिए जनता ने उऩको उऩके शीशमहल का आईऩा दिखाकर अच्छा सबक सिखाया है।
बड़बोले नेता को उसकी एक गलती कितनी महंगी पड़ती है,केजरीवाल का शीशमहल इसका अच्छा उदाहरण है। नेताओं को लगता है कि उनकी एक बार की गलती की सजा तो उनको मिल गई,अब उस गलती को अगले चुनाव तक जनता भूल जाएगी और अगले चुनाव में उसकी गलती की सजा नहीं मिलेगी।लेकिन नेताओं की कुछ गलतियां ऐसी होती हैं,उसके कारण एक नहीं कई बार जनता सजा देती है,बशर्ते उसकी गलती को हर चुनाव मे जनता को याद दिलाया जाए।भाजपा ने केजरीवाल के शीशमहल को केजरीवाल की सबसे बड़ी गलती के रूप में बनाए रखा है और उसे अब जनता के देखने के लिए खोलकर मास्टरस्ट्रोक चल दिया है। यानी केजरीवाल के शीशंमहल को अब दिल्ली के लोग टिकट खरीदकर देखने जाएंगे। इससे एक तरफ को दिल्ली की भाजपा सरकार को आय होगी और दूसरे दिल्ली को जनता को याद आएगा कि केजरीवाल ने क्या कहा था और जब करने का मौका आया तो क्या किया।
पहले नेता की गलतियों को लोग एक चुनाव के बाद दूसरे चुनाव तक भूल जाते थे। लेकिन अब सोशल मीडिया का जमाना है, नेता जो कुछ कहते हैं,सब मिनटों मे लोगों को मिल जाता है, इसलिए अब चुनाव के वक्त वह सारी बातें सोशल मीडिया पर आ जाती है जो नेता ने पिछले कई चुनावों में कहा था और उस पर अमल नहीं किया या उसके विपरीत काम किया। यानी बातें ईमानदारी की और बेईमानी आम नेताओं से ज्यादा की ।कहा सत्ता मिलने पर साधारण फ्लैट रहेंगे और तीसरे चुनाव में जीत मिलने पर अपने लिए करोड़ो का शीशमहल बनवा लिया। जनता के बीच केजरीवाल ने खुद को आम लोगों का सीएम कहा लेकिन जब रहने के लिए शीशमहल बनवाया तो पोल खुल गई कि यह भी जनता के पैसे पर राजा की तरह रहना चाहता है। केजरीवाल को दूसरे सीएम की तरह बड़े बंगले, करोड़ों के घर में रहना था तो जनता से नहीं कहना था कि वह आम आदमी का सीएम है और आम आदमी के सीएम की तरह एक फ्लैट में ही रहेगा।
जनता को याद है कि २०१३ में केजरीवाल के सीएम पर केजरीवाल व उनके छ मंत्रियों ने कहा था कि वह सरकारी बंगलों में नहीं रहेंगे,मामूली फ्लैट  में रहेंगे,वीआईपी संस्कृति समाप्त करेंगे,सादगी से रहेंगे, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे,सरकारी खर्च मे कटौती करेंगे। लेकिन तीसरे कार्यकाल में अपनी कही गई तमाम बातों के विपरीत केजरीवाल व आप नेताओं का आचरण रहा।शीशमहल उनके कहे के विपरीत आचरण का सबसे अच्छा उदाहरण है।भाजपा ने यह काम अच्छा किया है, उसके सीएम या नेताओं को शीशमहल में रहने का लोभ पैदा नहीं हुआ और उसे केजरीवाल के कहे के विपरीत आचरण के उदाहरण के रूप में बनाए रखा। अब दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि वह जनता को दिखाएगी की केजरीवाल ने कहा था कि वह सादगी से रहना चाहते हैं तो केजरीवाल की सादगी से रहने के लिए अपने निवास मे किस किस काम में करोड़ो रूपए कैसे खर्च किए थे।
दिल्ली की जनता टिकट लेकर देखेगी कि उसके पैसे का केजरीवाल ने कैसा इस्तेमाल आम आदमी के सीएम के रहने के लिए किया है। कितने करोड़ की कालीन है, कितने करोड़ के परदे हैं, बैठकी कितने करोड़ की है,किचन कितने करोड़ का है, लेट्रिन बाथरूम कितने करोड़ का है, देश से विदेशी सामान कौन कौन सा लगाया गया है।इससे जनता को याद रहेगा अगले चुनाव तक केजरीवाल कैसा सीएम था यानी जनता से निरंतर झूठ बोलने वाला सीएम कोई है तो केजरीवाल है,यानी एक शीशमहल के कारण केजरीवाल एक चुनाव तो हारे ही है, दूसरा चुनाव दिल्ली में हारेंगे तो उसका एक कारण शीशमहल भी होगा। विरोधी की गलती का फायदा तो राजनीति में सब उठाते हैं लेकिन केजरीवाल की गलती का जैसा फायदा भाजपा उठाने जा रही है, वह देश की राजनीति में एक ऐसा उदाहरण जिसे भारतीय राजनीति में कम ही मिलता है, भाजपा के राजनीतिक दांव को ठीक समय पर चलने के लिए इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा और नेताओं के लिए सबक होगा कि आप जैसा कहते हो वैसा करो या फिर जैसा कर नहीं सकते वैसा कहो मत।



Related News
thumb

राजनीतिक उपलब्धि से ज्यादा जवाबदेही का सवाल

तेलंगाना के हैदराबाद में सरकार के सहयोग से कांग्रेस और राहुल गांधी ने दो दिवसीय भारत समिट का आयोजन किया और उसका मकसद बताया कि विश्व की प्रगतिशील ता...


thumb

महापुरुषों का सम्मान समाज का सम्मान होता है

देश परिवार व समाज से बनता है। हर परिवार में महान लोग भले ही न पैदा हों लेकिन हर समाज में महान लोग पैदा होते है और देश व समाज के लिए ऐसा काम कर गए ह...


thumb

बड़े आरोप लगाने से कुछ होता तो हो गया होता

राजनीति में बड़े बड़े आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है। राजनीति में महज आरोप लगाने से कुछ होता तो अब तक देश में १२ साल में बहुत कुछ हो चुका होता।आरोप...


thumb

साय सरकार ने साबित किया,हम हैं किसान हितैषी

छत्तीसगढ़ की राजनीति में किसान एक बड़ा वोट बैंक है।उसे जो प्रभावित कर पाता है, वह सत्ता पर रहता है और आगे भी उसके सत्ता में रहने की संभावना बनी रहत...


thumb

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से यूपी में क्या बदलाव आएगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए जान...