सूरजपुर (वीएनएस)। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज रंगमंच सूरजपुर में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और विरासत को प्रदर्शित करने वाली आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर जनजातीय समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुरली मनोहर सोनी, सत्यनारायण सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष स्वाति सिंह, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, राजमोहिनी देवी की सुपुत्री रामबाई, अमृत मरावी एवं जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे। साथ ही कलेक्टर रेना जमील, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले तथा आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।
इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं उरांव समाज के नर्तक दल ने जनजातीय संस्कृति और परंपराओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
’भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान से लें प्रेरणा’
मुख्य अतिथि विधायक भूलन सिंह मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर जनजातीय समाज में स्वाभिमान, एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संचार किया। उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से है। हमें अपनी भाषा, बोली और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। अभिभावक बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ें। साथ ही नशाखोरी और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षित, संगठित और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजातीय समाज के रामलखन पैकरा ने भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के अन्य महापुरुषों के महान कार्यों और योगदान का उल्लेख किया तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष स्वाति सिंह ने भी भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और महापुरुषों के योगदान को स्मरण करते हुए समाज के विकास, शिक्षा एवं सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश दिया गया।
प्रदेश सहित जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवम्बर से धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। कलेक्टर अजी...
भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के ट्रैफिक ई-चालान के भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब वाह...
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस.आर. स...
विकासखंड रामानुजनगर एवं प्रेमनगर के सामुदायिक भवन में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुनील अग्रवाल, विकासखण्ड शिक्...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर ...