घर बैठे ऑनलाइन जमा करें ट्रैफिक ई-चालान, परिवहन विभाग ने दी ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

Posted On:- 2026-11-18




अम्बिकापुर (वीएनएस)। भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के ट्रैफिक ई-चालान के भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब वाहन चालक घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ई-चालान की जानकारी प्राप्त कर उसका भुगतान कर सकते हैं।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए नागरिक परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल https://staging.parivahan.nic.in/next-gen-echallan/ पर जाकर वाहन क्रमांक, चालान क्रमांक अथवा ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज कर चालान की स्थिति देख सकते हैं।

वाहन क्रमांक के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने पर संबंधित वाहन से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी का सत्यापन करने के बाद संबंधित वाहन के चालान का पूरा विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। नागरिक चालान के विवरण की जांच करने के पश्चात उपलब्ध भुगतान विकल्पों में से अपनी सुविधानुसार विकल्प का चयन कर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।



Related News
thumb

भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षित, संगठित और आत्मन...

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज रंगमंच सूरजपुर में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोज...


thumb

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने कलेक्टर ने ...

प्रदेश सहित जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवम्बर से धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। कलेक्टर अजी...


thumb

सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स...

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस.आर. स...


thumb

प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में तिमाही परीक्षा परिणामों पर मंथन, कम...

विकासखंड रामानुजनगर एवं प्रेमनगर के सामुदायिक भवन में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुनील अग्रवाल, विकासखण्ड शिक्...


thumb

चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत 21 को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर ...