अम्बिकापुर (वीएनएस)। प्रदेश सहित जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवम्बर से धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी केंद्र पुहपुटरा एवं लहपटरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।
कलेक्टर वसंत ने केंद्रों में बारदाना उपलब्धता, धान तौल, रकबा समर्पण, भौतिक सत्यापन, टोकन व्यवस्था, स्टेकिंग कार्य सहित संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्रों में पारदर्शिता, समयबद्धता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। टोकन वितरण और भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित रखा जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी कैमरों, किसानों हेतु मूलभूत व्यवस्था आदि का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने एसडीएम रामराज सिंह को खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी के निर्देश दिए तथा सहकारी समितियों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो, पात्र किसानों का धान खरीदा जाए।
हायर सेकेंडरी स्कूल पुहपुटरा का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था एवं शिक्षा की गुणवत्ता का किया अवलोकन, अधूरे भवन निर्माण कार्य को पूर्ण करने पुनरीक्षित प्राक्कलन तैयार करने दिए निर्देश
कलेक्टर वसंत ने हायर सेकेंडरी स्कूल पुहपुटरा पहुंचकर शैक्षणिक व्यवस्था एवं शिक्षा की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, मध्यान्ह भोजन, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन का निर्माण कार्य आंशिक रूप से पूर्ण पाया गया, कलेक्टर ने शेष निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलन तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर वसंत ने विद्यालय भवन के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण करने पुनरीक्षित प्राक्कलन तैयार करने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज रंगमंच सूरजपुर में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोज...
भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के ट्रैफिक ई-चालान के भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब वाह...
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस.आर. स...
विकासखंड रामानुजनगर एवं प्रेमनगर के सामुदायिक भवन में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुनील अग्रवाल, विकासखण्ड शिक्...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर ...