सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच

Posted On:- 2026-11-18




अम्बिकापुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस.आर. सरूता के निर्देशानुसार एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.पी. के. सिन्हा के मार्गदर्शन में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ ओ.पी.प्रसाद के समन्वय से  विकासखंड लखनपुर ग्राम सलका में विशेष कुष्ठ जांच शिविर आयोजित की गई। 

शिविर में स्वयं संभागीय कार्यक्रम अधिकारी जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.पी. के. सिन्हा (चर्म रोग विशेषज्ञ) के द्वारा विशेष रूप से ओपीडी सेवाएं दी गई, शिविर में 327 व्यक्तियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ विशेष रूप से कुष्ठ जांच किया गया। कुष्ठ पॉजिटिव मरीजों को अपने सामने कुष्ठ की सुपरवाइजरी डोज खिलाया गया एवं उनके परिवार को सिंगल डोज रिफामपिसीन दी गई। जिला कुष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगामी दिनों में जिले के ऐसे क्षेत्र जहां कुष्ठ प्रभावित है उन क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाकर कुष्ठ के मरीजों की पहचान की जायेगी एवं ऐसे मरीज जिनको दिव्यांगता हो चुकी है और उन्हें सर्जरी कर ठीक किया जा सकता है उन्हें अगले माह सर्जरी कराया जाएगा। शिविर में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ वी सी पैकरा, जिला कुष्ठ सलाहकार सुरजीत कुशवाहा, सरपंच धीरेन्द्र सिंह, उपसरपंच गुलावती गुप्ता, बीपीएम साधना लकड़ा, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. एल एस मरकाम, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. ऋतु सिंह सहित विकासखंड लखनपुर के सेक्टर लहपहटरा के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षित, संगठित और आत्मन...

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज रंगमंच सूरजपुर में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोज...


thumb

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने कलेक्टर ने ...

प्रदेश सहित जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवम्बर से धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। कलेक्टर अजी...


thumb

घर बैठे ऑनलाइन जमा करें ट्रैफिक ई-चालान, परिवहन विभाग ने दी ऑनलाइन ...

भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के ट्रैफिक ई-चालान के भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब वाह...


thumb

प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में तिमाही परीक्षा परिणामों पर मंथन, कम...

विकासखंड रामानुजनगर एवं प्रेमनगर के सामुदायिक भवन में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुनील अग्रवाल, विकासखण्ड शिक्...


thumb

चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत 21 को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर ...