कोरबा (वीएनएस)। सीमित संसाधनों के बीच कृषि और मजदूरी पर निर्भर रहने वाले ग्राम माखुरपानी, पोस्ट अजगरबहार निवासी जयपाल सिंह के लिए बकरी पालन कभी सिर्फ अतिरिक्त आय का साधन था। पर्याप्त पूंजी, उन्नत पशुधन और वैज्ञानिक जानकारी के अभाव में वे इसे बड़े स्तर पर शुरू करने का जोखिम नहीं उठा पा रहे थे। लेकिन शासकीय योजना से मिले सहयोग ने उनके इस छोटे प्रयास को व्यवस्थित आजीविका का रूप दे दिया।
जयपाल सिंह, पिता विश्वनाथ सिंह, पहले खेती और मजदूरी के साथ सीमित संख्या में बकरियां पालते थे। संसाधनों की कमी के कारण बकरी पालन से होने वाली आय भी सीमित थी। उन्हें हमेशा इस बात की चिंता रहती थी कि यदि पशुओं में बीमारी आ गई या उचित देखभाल नहीं हो पाई तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।
इसी दौरान पशुधन विकास विभाग के माध्यम से उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना की जानकारी मिली। योजना का लाभ लेने के लिए उन्होंने आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उन्हें 13 बकरी और 2 बकरा, कुल 15 नग पशुधन उपलब्ध कराया गया तथा 50 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ मिला।
शासकीय सहायता मिलने के बाद जयपाल सिंह ने बकरी पालन को व्यवस्थित तरीके से करना शुरू किया। पशुधन विकास विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने बकरियों के समय पर टीकाकरण, कृमिनाशक दवा, उचित पोषण, देखभाल तथा नस्ल सुधार जैसी वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाया। इससे पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ और बकरी पालन के प्रति उनका भरोसा भी बढ़ा।
धीरे-धीरे बकरी पालन उनके परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार बन गया। जो काम पहले सीमित स्तर पर किया जाता था, वही अब नियमित आय का माध्यम बन चुका है। योजना का लाभ मिलने के बाद उनकी वार्षिक आय बढ़कर लगभग 1.80 लाख रुपये हो गई है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहूलियत मिली है।
जयपाल सिंह बताते हैं, “पशुधन विकास विभाग से मिली सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन से मैं बकरी पालन को बेहतर तरीके से कर पा रहा हूं। पहले जहां इसे छोटे स्तर पर करता था, वहीं अब यही मेरे परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन बन गया है। इससे मेरी आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।”
जयपाल सिंह की यह कहानी बताती है कि शासकीय सहायता, सही तकनीकी मार्गदर्शन और मेहनत के साथ पारंपरिक पशुपालन को भी लाभकारी उद्यम में बदला जा सकता है। बकरी पालन ने उनके परिवार को आर्थिक मजबूती देने के साथ आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने का अवसर दिया है।
सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...
गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...
बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...
घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...
विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।