बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : मंत्री देवांगन

Posted On:- 2026-10-17




कोरबा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोरबा विधानसभा क्षेत्र की 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा में जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान आशीर्वाद का दीया में पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, आंगन मिलन, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, रक्तदान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए शिविर आयोजित किए गए। अभियान के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के प्रारंभिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। परिवार अपने छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजते हैं, जहां उन्हें पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और अच्छे संस्कार मिलते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ गर्भवती महिलाओं एवं माताओं की देखभाल में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

मंत्री देवांगन ने कहा कि जिले में अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद (डीएमएफ) के माध्यम से सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों की जर्जर स्थिति में सुधार के लिए भी आवश्यक कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क डामरीकरण कार्य के लिए 18 अक्टूबर को भूमिपूजन प्रस्तावित है, जिससे आवागमन को और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी और समाज के प्रत्येक वर्ग का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्री लखनलाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में सड़क, अधोसंरचना और आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास सहित विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

 गोपाल मोदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता, रक्तदान, आंगन मिलन सहित अनेक जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना सराहनीय पहल है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं पूरे वर्ष मेहनत और समर्पण के साथ बच्चों, माताओं तथा परिवारों तक शासकीय सेवाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहित करने के आह्वान का भी उल्लेख किया।

नरेंद्र देवांगन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा कुपोषण की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सम्मानित सभी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रीति स्वर्णकार, प्रफुल्ल तिवारी, लक्ष्मण श्रीवास, रुक्मणी नायर, योगेश जैन एवं मुकुंद कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अतिथि उपस्थित रहे।



Related News
thumb

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के प्...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...


thumb

मातृत्व के सफर में सहारा बनी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिव...

गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...


thumb

अब बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार नहीं जाना पड़ता शासकीय क...

बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...


thumb

योजना की राशि से घर और बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिलती है मदद...

घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से ...

विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।