मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश

Posted On:- 2026-10-17




कोरबा (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व, लोकतंत्र में मताधिकार की भूमिका तथा प्रत्येक नागरिक के मतदान करने के दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी प्रलोभन या दबाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से करना चाहिए। जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में एस. कश्यप प्राचार्य, एस.के. कुर्रे, राखी राय, आर. पी.धीरेंद्र, जे.के. सागर एवं  ओ. पी. तिवारी जे. एस. मरावी, नीरज पटेल मुकेश, सत्या सहित विद्यालय के  छात्र -छात्राये उपस्थित रहे।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में व्याख्याता अमर श्याम  ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इस संदेश को समाज एवं अपने परिवार तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से आम नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।



Related News
thumb

बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...


thumb

मातृत्व के सफर में सहारा बनी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिव...

गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...


thumb

अब बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार नहीं जाना पड़ता शासकीय क...

बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...


thumb

योजना की राशि से घर और बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिलती है मदद...

घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से ...

विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।