अब बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार नहीं जाना पड़ता शासकीय कार्यालय” : मनी राम

Posted On:- 2026-10-17




कोरबा (वीएनएस)। बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन खर्च होने के साथ ही जरूरी कामों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते थे। सेवा सेतु के माध्यम से अब आवश्यक शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान हो रही है, जिससे नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में आवेदन की सुविधा मिल रही है।

पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम कोरबी निवासी  मनी राम को अपनी पुत्री सती कुमारी और पुत्र सत्य नारायण के आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इस सुविधा का लाभ मिला। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ग्राम सुतर्रा स्थित अशोक ऑनलाइन सेंटर के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के कुछ ही दिनों के अंदर दोनों बच्चों के आय प्रमाण पत्र जारी हो गए। इससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ और कार्यालयों में बार-बार जाने की परेशानी से राहत मिली।

अपना अनुभव साझा करते हुए मनी राम बताते हैं, “पहले बच्चों के जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय लगता था और पैसे भी खर्च होते थे। इस बार मैंने सुतर्रा के अशोक ऑनलाइन सेंटर से आवेदन किया और केवल तीन दिन में दोनों बच्चों के आय प्रमाण पत्र बन गए। मुझे कहीं बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे समय और पैसे की बचत हुई और मेरा काम भी आसानी से हो गया।”

मनी राम का कहना है कि सेवा सेतु जैसी सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए शासकीय सेवाओं का लाभ लेना सरल हुआ है। अब आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन करने में कम परेशानी होती है और परिवार के दूसरे जरूरी कामों के लिए भी समय मिल पाता है।

इस सुविधा के लिए मनी राम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं, “सरकार की इस पहल से हम जैसे ग्रामीण परिवारों को काफी सुविधा मिल रही है। मेरे दोनों बच्चों के आय प्रमाण पत्र तीन दिन में जारी हो गए, जिससे मुझे बहुत राहत मिली। पहले जिन कामों के लिए बार-बार जाना पड़ता था, वे अब आसानी से हो रहे हैं। आम लोगों का समय और धन बचाने वाली इस व्यवस्था के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देता हूं।”



Related News
thumb

बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...


thumb

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के प्...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...


thumb

मातृत्व के सफर में सहारा बनी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिव...

गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...


thumb

योजना की राशि से घर और बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिलती है मदद...

घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से ...

विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।