सूरजपुर (वीएनएस)। वन परिक्षेत्र रामानुजनगर अंतर्गत सर्किल प्रेमनगर के महेशपुर बीट में वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को अवैध सेमल काष्ठ के साथ जप्त गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 09ः45 बजे, वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजनगर के निर्देशन में वन परिक्षेत्र के स्टाफ द्वारा महेशपुर (चितखई) मेन रोड पर हाई स्कूल के समीपएक लाल रंग के टाटा ट्रक की जांच की गयी।
उक्त वाहन का क्रमांक सीजी 10 बीएम 5938 पर सेमल प्रजाति के 11 नग बड़े काष्ठ लट्टे पाये गये। जिनके परिवहन के संबंध में आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण वन विभाग द्वारा उक्त काष्ठ एवं वाहन को जब्त कर वन परिक्षेत्र रामानुजनगर परिसर में लाया गया। साथ ही प्रकरण में वन अपराध से संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान संबंधित वन परिक्षेत्र के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया है कि वन संपदा के अवैध कटाई, परिवहन एवं व्यापार के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है। वन संपदा के संरक्षण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...
गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...
बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...
घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...
विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।