कच्ची झोपड़ी से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर

Posted On:- 2026-10-07




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के लिए केवल पक्का घर उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि सुरक्षित और बेहतर जीवन की नई शुरुआत का माध्यम बन रही है। ग्राम पंचायत सेमरा के हितग्राही दया राम पिता अक्ति के परिवार की कहानी इसका उदाहरण है। जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा निवासी दया राम पहले कच्ची और जर्जर झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहते थे। बारिश के दिनों में घर में पानी भर जाने से परिवार को काफी परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनका आवास स्वीकृत होने के बाद यह परेशानी दूर हुई और परिवार को अपना पक्का घर मिला।

आवास निर्माण के लिए उन्हें 1.20 लाख रुपये की सहायता मिली। इसके साथ ही रोजगार गारंटी योजना के तहत 23,490 रुपये की मजदूरी राशि तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये की सहायता प्राप्त हुई। ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं तकनीकी अमले के मार्गदर्शन में आवास का निर्माण पूर्ण हुआ। नए घर के साथ परिवार को नल-जल योजना के माध्यम से पेयजल की सुविधा भी मिली। इससे पानी के लिए दूर जाने की परेशानी कम हुई और घर का वातावरण भी पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ एवं व्यवस्थित हुआ।

दया राम बताते हैं, पहले बारिश में घर में पानी भर जाता था और परिवार को बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का घर मिलने से परिवार सुरक्षित है। यह घर हमारे लिए सम्मान और खुशी दोनों लेकर आया है। दया राम के परिवार के लिए यह बदलाव सिर्फ कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सफर नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्वच्छता और सम्मान के साथ बेहतर भविष्य की ओर बढ़ते कदमों की कहानी है। शासकीय योजनाओं के समन्वित लाभ से उनके परिवार के जीवन में आया यह परिवर्तन ‘सेवा संकल्प’ की सार्थकता को दर्शाता है।



Related News
thumb

कुआँकोंडा में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआँकोंडा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ क...


thumb

आगामी पर्व के मददेनजर मिष्ठान व खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग ...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों का सतत् एवं स...


thumb

रीना लेखाम ने महतारी वंदन योजना से बदली अपनी जिंदगी

ग्राम पंचायत फूलपाड़, डोगरी पारा की रहने वाली रीना लेखाम एक मेहनती और आत्मनिर्भर महिला हैं। पहले वे घरेलू कार्यों तक ही सीमित थीं, लेकिन महतारी वंद...


thumb

नर्सरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती ग्राम चितालूर की अनिता ठ...

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


thumb

पीएम स्वनिधि योजना : ई-रिक्शा से जूता-चप्पल की दुकान का संचालन कर ब...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है...


thumb

पक्का आवास बना खुशियों का आशियाना, चमेली नागेश के जीवन में आई नई खु...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को साकार करने में अनेक परिवारों को सहारा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ...