दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। इसका उदाहरण मुख्यालय निवासी खादीर हैं, जिन्होंने नगर पालिका परिषद के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण प्राप्त कर अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ाया।
खादीर ने योजना से प्राप्त ऋण का उपयोग ई-रिक्शा पर जूता-चप्पल की दुकान संचालित करने में किया। वे ई-रिक्शा के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर ग्राहकों को जूता-चप्पल उपलब्ध करा रहे हैं। इससे उन्हें अपना व्यवसाय संचालित करने के साथ-साथ ग्राहकों तक सीधे पहुंचने की सुविधा भी मिल रही है। योजना से प्राप्त आर्थिक सहयोग ने खादीर के लिए रोजगार का नया अवसर तैयार किया। मेहनत और लगन के साथ वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं तथा अपनी आजीविका को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
खादीर बताते हैं कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिले ऋण ने उनके छोटे व्यवसाय को शुरू करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। अब वे अपने परिश्रम से स्वरोजगार कर परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान दे रहे हैं। खादीर की सफलता यह संदेश देती है कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर छोटे स्तर से शुरू किया गया व्यवसाय भी आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बन सकता है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना उनके जैसे छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआँकोंडा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ क...
खाद्य एवं औषधि प्रशासन से जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों का सतत् एवं स...
ग्राम पंचायत फूलपाड़, डोगरी पारा की रहने वाली रीना लेखाम एक मेहनती और आत्मनिर्भर महिला हैं। पहले वे घरेलू कार्यों तक ही सीमित थीं, लेकिन महतारी वंद...
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को साकार करने में अनेक परिवारों को सहारा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ...