पक्का आवास बना खुशियों का आशियाना, चमेली नागेश के जीवन में आई नई खुशहाली

Posted On:- 2026-10-07




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को साकार करने में अनेक परिवारों को सहारा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अपना पक्का घर किसी सपने से कम नहीं होता। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी चमेली नागेश की है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होकर अब अपने परिवार के साथ सुरक्षित और पक्के मकान में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। 

वे बताती है कि पहले चमेली नागेश का परिवार कच्चे मकान में रहने के कारण बारिश एवं अन्य मौसम में कई परेशानियों का सामना करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे स्वयं पक्का मकान बनवा सकें। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास निर्माण के लिए सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने अपने सपनों का पक्का घर तैयार कराया।

आज उनका परिवार अपने स्वयं के पक्के और सुरक्षित आवास में रह रहा है। घर मिलने से परिवार को न केवल सुरक्षित छत मिली, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। चमेली नागेश प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि पक्का घर उनके परिवार के लिए सुरक्षित भविष्य और सम्मानपूर्ण जीवन की नई शुरुआत है। चमेली नागेश की यह कहानी इस बात का उदाहरण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज उनका पक्का आवास उनके परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और खुशहाल जीवन का प्रतीक बन गया है।



Related News
thumb

कुआँकोंडा में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआँकोंडा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ क...


thumb

आगामी पर्व के मददेनजर मिष्ठान व खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग ...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों का सतत् एवं स...


thumb

रीना लेखाम ने महतारी वंदन योजना से बदली अपनी जिंदगी

ग्राम पंचायत फूलपाड़, डोगरी पारा की रहने वाली रीना लेखाम एक मेहनती और आत्मनिर्भर महिला हैं। पहले वे घरेलू कार्यों तक ही सीमित थीं, लेकिन महतारी वंद...


thumb

नर्सरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती ग्राम चितालूर की अनिता ठ...

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


thumb

पीएम स्वनिधि योजना : ई-रिक्शा से जूता-चप्पल की दुकान का संचालन कर ब...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है...