नर्सरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती ग्राम चितालूर की अनिता ठाकुर

Posted On:- 2026-10-07




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण ग्राम चितालूर निवासी अनिता ठाकुर हैं, जिन्होंने मां दन्तेष्वरी स्व-सहायता समूह से ऋण लेकर नर्सरी शेड का निर्माण किया और सब्जियों के पौधे तैयार कर अपनी आय का साधन विकसित किया।

अनिता ठाकुर ने स्व-सहायता समूह से ऋण प्राप्त कर नर्सरी शेड तैयार किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रकार की सब्जियों के पौधे तैयार करना शुरू किया। तैयार पौधों को वे आसपास के किसानों को बिक्री करती हैं, जिससे किसानों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण पौधे आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। नर्सरी में तैयार सब्जी के पौधों की बिक्री से अनिता ठाकुर लगभग 15 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। इस कार्य से उन्हें अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

स्व-सहायता समूह से मिले ऋण को उन्होंने केवल आर्थिक सहायता के रूप में नहीं देखा, बल्कि इसे अपने लिए स्वरोजगार का अवसर बनाया। उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने नर्सरी व्यवसाय को आय के स्थायी साधन में बदलने में मदद की है। अनिता ठाकुर की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा है कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहयोग का सदुपयोग कर छोटे व्यवसाय को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनाया जा सकता है।



Related News
thumb

कुआँकोंडा में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआँकोंडा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ क...


thumb

आगामी पर्व के मददेनजर मिष्ठान व खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग ...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों का सतत् एवं स...


thumb

रीना लेखाम ने महतारी वंदन योजना से बदली अपनी जिंदगी

ग्राम पंचायत फूलपाड़, डोगरी पारा की रहने वाली रीना लेखाम एक मेहनती और आत्मनिर्भर महिला हैं। पहले वे घरेलू कार्यों तक ही सीमित थीं, लेकिन महतारी वंद...


thumb

पीएम स्वनिधि योजना : ई-रिक्शा से जूता-चप्पल की दुकान का संचालन कर ब...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है...


thumb

पक्का आवास बना खुशियों का आशियाना, चमेली नागेश के जीवन में आई नई खु...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को साकार करने में अनेक परिवारों को सहारा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ...