रायपुर(वीएनएस)।जशपुर के छोटे से गांव जैकुदर की 8 वर्षीय स्वर्णि बाई अब सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही है। कभी बार-बार छाती में संक्रमण, सांस लेने में तकलीफ और तेज धड़कन से परेशान रहने वाली स्वर्णि के दिल में जन्मजात विकार का पता चला। समय पर जांच और उचित रेफरल के बाद रायपुर में उसका बिना ओपन हार्ट सर्जरी के सफल उपचार किया गया।
दुलदुला विकासखंड के जैकुदर गांव की प्राथमिक शाला में पढ़ने वाली स्वर्णि को लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु ) अंतर्गत बच्चे की स्वास्थ्य जांच में ह्रदय संबंधी रोग का पता चला। जांच में उसके हृदय में Large Type-A PDA (Patent Ductus Arteriosus) पाया गया। PDA का आकार करीब 5.4 मिलीमीटर था और हृदय में रक्त का असामान्य प्रवाह हो रहा था। विशेषज्ञ उपचार के लिए उसे रायपुर स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया।
अस्पताल मे भर्ती करने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक जांच की और बिना ओपन हार्ट सर्जरी के कैथेटर आधारित डिवाइस क्लोजर से PDA को बंद करने का निर्णय लिया। इस दौरान *8/10 mm Lifetech Heart R PDA Occluder* की मदद से प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। प्रक्रिया के बाद की जांच में डिवाइस सही स्थिति में पाया गया और किसी तरह का लीकेज या रेजिडुअल शंट नहीं मिला। हृदय की कार्यक्षमता भी सामान्य पाई गई। स्थिति संतोषजनक होने पर स्वर्णि को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
समय पर हुई पहचान, उचित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार ने स्वर्णि को गंभीर जन्मजात हृदय रोग से राहत दिलाई। यह मामला इस बात का भी उदाहरण है कि बच्चों में बार-बार छाती में संक्रमण, सांस लेने में परेशानी, जल्दी थकान या असामान्य तेज धड़कन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर स्क्रीनिंग और उपचार से जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों को स्वस्थ और सामान्य जीवन की ओर लौटाया जा सकता है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 10 सितम्बर 2026 तक कुल 7685.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि...
आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले सेवा संकल्प अभियान की जिला स्तरीय क्रियान्वयन, रूपरेखा कार्यक्रम में जनभागीदारी, कार्यक्रम स्थलों के चय...
जिला पंचायत से जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले में ग्राम पंचायत सचिवों के कुल 45 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। पात्र अभ्यर्थियों में से ...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार नगर पंचायत बारसूर के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के अंतर्गत वर्षों से अधूरे पड़े आवास...
जिला जनसंपर्क कार्यालय दंतेवाड़ा में कार्यरत सहायक ग्रेड-02 सत्यनारायण नाग का स्थानांतरण जिला महासमुंद के जनसंपर्क कार्यालय में होने पर कार्यालय प...
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य 25 सितंबर को ’’विकसित भारत यंग ल...