अभियान के सभी 12 विशेष पहलों पर आयोजित कार्यक्रमों, में जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करें : कलेक्टर

Posted On:- 2026-09-10




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले सेवा संकल्प अभियान की जिला स्तरीय क्रियान्वयन, रूपरेखा कार्यक्रम में जनभागीदारी, कार्यक्रम स्थलों के चयन तथा उनकी तिथिवार प्रस्तुति और प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्टर देवेष कुमार ध्रुव द्वारा सेवा संकल्प अभियान के नोडल विभाग प्रमुखों की आवश्यक बैठक हुई । बैठक में कलेक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 पहलों पर फोकस किया गया है जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तिथि वार होगें।

उन्होंने तिथियों के संबंध में बताया कि क्रमशः 17 सितंबर की संध्या “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसी दिन से “25 करोड़ बच्चों के सपनों का विकसित भारत” विषय पर विद्यालय स्तर पर भाषण एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। “नमो सेवा गाथा” के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा।

इसी क्रम में “आंगन का उत्सव” के तहत 25 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम होंगे। “कहानी बदलाव की” पहल के अंतर्गत अभियान अवधि में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की वास्तविक सफलता की कहानियों को सामने लाया जाएगा।

इस अभियान में “सेवा ज्योति यात्रा”, “जल जन सेवा संकल्प”, “सेवा मेरा योगदान”, “सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार”, “रंगोली राष्ट्रध्भारत मंडल” तथा “राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज” जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही नदी-घाट स्वच्छता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 17 अक्टूबर को “जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट” का आयोजन जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी, फोटो एवं वीडियो राज्य स्तरीय पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। 

इस क्रम में उनके द्वारा विभाग प्रमुखों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि सभी कार्यक्रमों की फोटो एवं विडियोग्राफी गरिमापूर्ण आयोजन के अनुरूप होनी चाहिए। इसके अलावा सभी विभाग सोशल मीडिया प्रचार हेतु अपनी-अपनी विभागीय टीमों को गठन करें। जो जिला स्तरीय मीडिया नोडल अधिकारी से समन्वय कर डिजिटल सभी लक्षित प्लेट फार्म में अपनी पहुंच बनाए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ एम. भार्गव, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, सहित विभागप्रमुख उपस्थित थे। 




Related News
thumb

खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई : असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच ...

जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। प्र...


thumb

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्थानीय युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 'जिला स्तरी...

राज्य सरकार के विशेष निर्देशों एवं जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा स्थानीय शिक्षित युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही...


thumb

जनभागीदारी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को भव्य और व्यापक स्वरूप दें : प...

राज्य शासन के केबिनेट मंत्री एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त बैठक मे...


thumb

भवरडींग नदी पर सेतुमय पहुंच मार्ग से 10-11 गांवों की बदली तस्वीर, 6...

जिला कोण्डागांव के कुधुर-तुमड़ीवाल मार्ग पर भवरडींग नदी में सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है...


thumb

आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक : आजीविका डबरी ने बदली चंदन बघेल की ज...

चंदन बघेल, जिला नारायणपुर के ग्राम पंचायत तुरठा के निवासी हैं। पूर्व में वे नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे तथा नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहे। शास...


thumb

विशेष लेख : बंदूक से रोजगार तक, मैत्री कैफे में बदल रही पुनर्वास क...

नारायणपुर जिला लंबे समय तक नक्सलवाद की चुनौती से प्रभावित रहा है। विशेष रूप से अबूझमाड़ क्षेत्र में अनेक लोगों का जीवन हिंसा, भय और संगठनात्मक गतिवि...