प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवास प्रगति लाते हुए पूर्ण कराने के निर्देश

Posted On:- 2026-09-10




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार नगर पंचायत बारसूर के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के अंतर्गत वर्षों से अधूरे पड़े आवासों को पूर्ण कराने के संबंध में हितग्राहियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में हितग्राहियों से आवास निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। 

इस नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अंतर्गत कुल 51 अधूरे आवास चिन्हित किए गए हैं। नगर पंचायत की टीम द्वारा पूर्व में इन सभी आवासों का स्थल निरीक्षण कर हितग्राहियों को नोटिस जारी किया गया था तथा सितम्बर माह के भीतर आवास निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा के दौरान ऐसे हितग्राहियों की स्थिति की जानकारी ली गई, जिन्होंने योजना की विभिन्न किस्तों की राशि प्राप्त करने के बावजूद निर्धारित निर्माण स्तर तक कार्य पूर्ण नहीं किया है। बैठक में बताया गया कि फाउंडेशन एवं प्लिंथ स्तर की राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को आगामी लिंटल स्तर तक, लिंटल स्तर की राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को रूफ स्तर तक तथा रूफ स्तर की राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को फिनिशिंग स्तर तक निर्माण कार्य पूर्ण करना था। इसके बावजूद कई आवास वर्षों से अधूरे पड़े हैं।

इस दौरान हितग्राहियों ने आवास निर्माण में आ रही वित्तीय एवं अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा बैंक से ऋण संबंधी उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी गई तथा निर्माण की प्रगति के अनुसार भुगतान की आवश्यक कार्यवाही भी की गई। इसके अलावा हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा 30 सितम्बर 2026 तक प्रत्येक स्थिति में आवास निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत द्वारा अधूरे आवासों का लगातार एक-एक कर निरीक्षण किया जा रहा है तथा हितग्राहियों से संपर्क कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्धारित समय-सीमा तक आवास पूर्ण नहीं करने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षदगण सहित निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई : असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच ...

जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। प्र...


thumb

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्थानीय युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 'जिला स्तरी...

राज्य सरकार के विशेष निर्देशों एवं जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा स्थानीय शिक्षित युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही...


thumb

जनभागीदारी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को भव्य और व्यापक स्वरूप दें : प...

राज्य शासन के केबिनेट मंत्री एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त बैठक मे...


thumb

भवरडींग नदी पर सेतुमय पहुंच मार्ग से 10-11 गांवों की बदली तस्वीर, 6...

जिला कोण्डागांव के कुधुर-तुमड़ीवाल मार्ग पर भवरडींग नदी में सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है...


thumb

आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक : आजीविका डबरी ने बदली चंदन बघेल की ज...

चंदन बघेल, जिला नारायणपुर के ग्राम पंचायत तुरठा के निवासी हैं। पूर्व में वे नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे तथा नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहे। शास...


thumb

विशेष लेख : बंदूक से रोजगार तक, मैत्री कैफे में बदल रही पुनर्वास क...

नारायणपुर जिला लंबे समय तक नक्सलवाद की चुनौती से प्रभावित रहा है। विशेष रूप से अबूझमाड़ क्षेत्र में अनेक लोगों का जीवन हिंसा, भय और संगठनात्मक गतिवि...