विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से दंतेवाड़ा के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Posted On:- 2026-09-10




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य 25 सितंबर को ’’विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से देश के युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए अपना दृष्टिकोण साझा करने का सशक्त अवसर प्राप्त होगा।

दंतेवाड़ा जिले में भी इस अभियान को जन-जन और प्रत्येक युवा तक पहुँचाने हेतु विभिन्न जागरूकता व सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मेरा युवा भारत ’’माय भारत’’ के माध्यम से दंतेवाड़ा जिले के युवा इस राष्ट्रीय पहल से जुड़कर ’’विकसित भारत’’ के विजन को साकार करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।

इस संबंध में इच्छुक युवा ’’माय भारत पोर्टल’’ पर आयोजित डिजिटल क्विज में भाग लेकर 25 सितंबर 2026 तक अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं। इस प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया क्विज से प्रारंभ होकर जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाएगी। विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित युवाओं को अपनी प्रतिभा, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केवल कार्यक्रमों के सहभागी तक सीमित न रखकर नीति निर्माण, नवाचार एवं राष्ट्र विकास के सक्रिय भागीदार के रूप में तैयार करना है। इसके अंतर्गत शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं के ठोस विचारों व सुझावों को आमंत्रित किया जा रहा है। ’’माय भारत’’ केंद्र, दंतेवाड़ा ने जिले के सभी पात्र युवाओं, युवा मंडलों, महाविद्यालयों एवं समस्त शैक्षणिक संस्थानों से अपील की है कि वे 25 सितंबर 2026 की अंतिम तिथि से पूर्व अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल पर पंजीकरण कर क्विज में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



Related News
thumb

खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई : असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच ...

जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। प्र...


thumb

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्थानीय युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 'जिला स्तरी...

राज्य सरकार के विशेष निर्देशों एवं जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा स्थानीय शिक्षित युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही...


thumb

जनभागीदारी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को भव्य और व्यापक स्वरूप दें : प...

राज्य शासन के केबिनेट मंत्री एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त बैठक मे...


thumb

भवरडींग नदी पर सेतुमय पहुंच मार्ग से 10-11 गांवों की बदली तस्वीर, 6...

जिला कोण्डागांव के कुधुर-तुमड़ीवाल मार्ग पर भवरडींग नदी में सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है...


thumb

आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक : आजीविका डबरी ने बदली चंदन बघेल की ज...

चंदन बघेल, जिला नारायणपुर के ग्राम पंचायत तुरठा के निवासी हैं। पूर्व में वे नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे तथा नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहे। शास...


thumb

विशेष लेख : बंदूक से रोजगार तक, मैत्री कैफे में बदल रही पुनर्वास क...

नारायणपुर जिला लंबे समय तक नक्सलवाद की चुनौती से प्रभावित रहा है। विशेष रूप से अबूझमाड़ क्षेत्र में अनेक लोगों का जीवन हिंसा, भय और संगठनात्मक गतिवि...