शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 से

Posted On:- 2026-09-03




धमतरी (वीएनएस)। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 03 सितंबर 2026 से 05 सितंबर 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी प्रवेश के लिए निर्धारित वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in⁠ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश संबंधी निर्देशों का भली-भांति अवलोकन एवं अध्ययन करने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना: पूर्व के आवेदकों को अष्टम चरण (Round) की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पुनः विकल्प (Choice) का चयन करना अनिवार्य होगा। अतः ऐसे अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के व्यवसाय एवं संस्थाओं के लिए विकल्प का चयन अवश्य करें।

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों से अपील है कि निर्धारित तिथि एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर ऑनलाइन आवेदन एवं विकल्प चयन की प्रक्रिया पूर्ण करें



Related News
thumb

अबूझमाड़ की सुकनी बनीं मिसाल

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में सुदूर परिवारों के भविष्य को सुरक्षित क...



thumb

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता नारायणपुर

अपने घर की छांव केवल चार दीवारें या छत नहीं होती, बल्कि यह परिवार की सुरक्षा, समाज में सम्मान और एक बेहतर भविष्य का अटूट भरोसा होती है। इसी सोच को ...


thumb

रजिस्ट्री के खर्च में सीधे मिली राहत : शर्मिला मिश्रा को मिली करीब ...

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें संपत्ति में अधिकार दिलाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय का लाभ अब जमीन की रजिस्ट्र...


thumb

अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए संजीवनी, 134 प्रकार की जांच निःशुल्क

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अटल आरोग्य लैब की सुविधा आम मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अब जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों के चक्कर ल...


thumb

खेमड़ा की क्षतिग्रस्त पुलिया हुई दुरुस्त

महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम खेमड़ा में भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त हुई करीब 20 वर्ष पुरानी सड़क की पुलिया की मरम्मत मुख्यमंत्री हेल्पल...