खेमड़ा की क्षतिग्रस्त पुलिया हुई दुरुस्त

Posted On:- 2026-09-03




मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत का त्वरित असर

रायपुर (वीएनएस)। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम खेमड़ा में भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त हुई करीब 20 वर्ष पुरानी सड़क की पुलिया की मरम्मत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद तत्काल कराई गई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग के अधिकारियों ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। तकनीकी अमले ने क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति का जायजा लेकर मरम्मत एवं संधारण कार्य प्रारंभ कराया।

कलेक्टर के निर्देशानुसार पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप एवं संबंधित तकनीकी अमले की निगरानी में पुलिया का आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य पूर्ण कराया गया। कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन पुनः सुचारु हो गया है।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत

पुलिया की मरम्मत होने से ग्राम खेमड़ा के ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिली है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई किए जाने से उनकी समस्या का समाधान संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने यह सुनिश्चित किया कि वर्षा से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक अधोसंरचना को समय पर दुरुस्त कर ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाया जा सके।



Related News
thumb

अबूझमाड़ की सुकनी बनीं मिसाल

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में सुदूर परिवारों के भविष्य को सुरक्षित क...



thumb

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता नारायणपुर

अपने घर की छांव केवल चार दीवारें या छत नहीं होती, बल्कि यह परिवार की सुरक्षा, समाज में सम्मान और एक बेहतर भविष्य का अटूट भरोसा होती है। इसी सोच को ...


thumb

रजिस्ट्री के खर्च में सीधे मिली राहत : शर्मिला मिश्रा को मिली करीब ...

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें संपत्ति में अधिकार दिलाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय का लाभ अब जमीन की रजिस्ट्र...


thumb

अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए संजीवनी, 134 प्रकार की जांच निःशुल्क

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अटल आरोग्य लैब की सुविधा आम मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अब जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों के चक्कर ल...