अबूझमाड़ की सुकनी बनीं मिसाल

Posted On:- 2026-09-03




महतारी वंदन की राशि से सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर संवार रहीं बेटी का कल

रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में सुदूर परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने का सशक्त जरिया भी बन रही है। नारायणपुर जिले के कठिन भौगोलिक क्षेत्र अबूझमाड़ (विकासखंड ओरछा) के ग्राम कोहकामेटा की रहने वाली श्रीमती सुकनी नुरेटी ने इस योजना का रचनात्मक उपयोग कर महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है।

बेटी के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने में किया उपयोग

सुकनी नुरेटी को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली वित्तीय सहायता ने न केवल छोटी-मोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनमें बचत की सोच भी विकसित की है। उन्होंने इस राशि का उपयोग केवल दैनिक खर्चों तक सीमित न रखकर, अपनी बेटी के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने में किया है। वे हर महीने मिलने वाली सहायता राशि में से बचत कर बेटी के नाम श्सुकन्या समृद्धि योजनाश् के खाते में नियमित रूप से पैसे जमा कर रही हैं।

आज का निवेश, बेटी की कल की मजबूती

सुकनी नुरेटी का मानना है कि बेटी की उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए आज से ही योजनाबद्ध बचत बेहद जरूरी है। वे कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने मुझे अपने फैसले खुद लेने का आत्मविश्वास दिया है। आज की यह छोटी-छोटी बचत कल मेरी बेटी की पढ़ाई और उसके सपनों को पूरा करने में बहुत काम आएगी।

सशक्त नारी, सुरक्षित परिवार

अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली सुकनी की यह पहल इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि शासकीय योजनाओं का सही दिशा में किया गया उपयोग कैसे पूरे परिवार की आर्थिक सुरक्षा बदल सकता है। महतारी वंदन योजना से मिली वित्तीय स्वायत्तता को सुकन्या समृद्धि योजना के साथ जोड़कर सुकनी नुरेटी आज अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई हैं।



Related News

thumb

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता नारायणपुर

अपने घर की छांव केवल चार दीवारें या छत नहीं होती, बल्कि यह परिवार की सुरक्षा, समाज में सम्मान और एक बेहतर भविष्य का अटूट भरोसा होती है। इसी सोच को ...


thumb

रजिस्ट्री के खर्च में सीधे मिली राहत : शर्मिला मिश्रा को मिली करीब ...

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें संपत्ति में अधिकार दिलाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय का लाभ अब जमीन की रजिस्ट्र...


thumb

अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए संजीवनी, 134 प्रकार की जांच निःशुल्क

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अटल आरोग्य लैब की सुविधा आम मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अब जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों के चक्कर ल...


thumb

खेमड़ा की क्षतिग्रस्त पुलिया हुई दुरुस्त

महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम खेमड़ा में भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त हुई करीब 20 वर्ष पुरानी सड़क की पुलिया की मरम्मत मुख्यमंत्री हेल्पल...