प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान : टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण

Posted On:- 2026-09-02




बिलासपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिसर में उपचाररत टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. रक्षित जोगी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर मरीजों को घी, तेल, चना दाल, अरहर दाल, चावल, खजूर, भुना चना, सोयाबीन बड़ी सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। यह पोषण आहार डीआरवीए संस्थान, गुजरात द्वारा भारत सरकार की इकाई एनबीसीसी  के सीएसआर मद से उपलब्ध कराया गया है।

      जिला क्षय अधिकारी डॉ. रक्षित जोगी ने बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग 1600 टीबी मरीज उपचाररत हैं। डीआरवीए संस्थान द्वारा जिले के 200 टीबी मरीजों को लगातार छह माह तक पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं जिले के शेष उपचाररत मरीजों को एसईसीएल एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से पोषण आहार का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में डीपीसी ए. सरिता, एसटीएस गीता सक्सेना, माखन लाल भारती, जीवन महंत, टीबीएचव्ही सरस्वती साहू, भूपेंद्र श्रीवास, सरस्वती यादव तथा डीआरवीए संस्थान से योगिता बोरकर एवं अनी भूषण राय उपस्थित रहे।



Related News
thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति ...


thumb

पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्त

कलेक्टर कार्यालय कोरबा के भू-अभिलेख शाखा द्वारा पटवारी विभागीय परीक्षा में निर्धारित अवसरों में सफल नहीं होने पर रविन्द्र कुमार बंजारे, पटवारी, हल...


thumb

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक ख...

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम कोलिहामुड़ा एवं मुढ़ाली के कृषकों के लिए आज पंचायत भवन कोलिहामुड़ा में प...


thumb

धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 तक

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी समिति...


thumb

1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अज...


thumb

शिशु संरक्षण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य सत्र...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास...