कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर कार्यालय कोरबा के भू-अभिलेख शाखा द्वारा पटवारी विभागीय परीक्षा में निर्धारित अवसरों में सफल नहीं होने पर रविन्द्र कुमार बंजारे, पटवारी, हल्का नंबर 01 सपलवा, तहसील पाली की पटवारी पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
कार्यालयीन आदेश के अनुसार रविन्द्र कुमार बंजारे को वर्ष 2015 में पटवारी प्रशिक्षु के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई थी। इसके बाद उन्हें पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पटवारी प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर भेजा गया था। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित पटवारी विभागीय परीक्षा में वे चार अवसरों में असफल रहे।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 28 अगस्त 2015 को जारी निर्देशों के अनुसार विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल होने पर नियुक्ति समाप्त किए जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में आयुक्त भू-अभिलेख, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा 13 फरवरी 2026 को जारी पत्र में भी स्पष्ट किया गया कि छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली में विभागीय परीक्षा में असफल प्रशिक्षणार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए पांचवां अवसर दिए जाने का प्रावधान नहीं है।
कार्यालय द्वारा 13 अगस्त 2026 को श्री बंजारे को अंतिम सूचना पत्र जारी कर 20 अगस्त 2026 तक पटवारी प्रशिक्षण विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी आदेश, राजपत्र, अंकसूची अथवा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। निर्धारित तिथि तक उनके द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
उपलब्ध प्रावधानों एवं शासन के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर कोरबा द्वारा 24 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत रविन्द्र कुमार बंजारे की पटवारी पद पर नियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति ...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नई पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा आएगा। अब न्योता भोज का...
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि ...
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश की पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बेमेतरा जिले के...
26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिग भारोत्तोलन 2026 का आयोजन जिला बेमेतरा के शासकीय पंडित जवाहर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा ह...
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति ...