शिशु संरक्षण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य सत्रों का निरीक्षण

Posted On:- 2026-09-02




महासमुंद (वीएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज भोरिंग, बिरकोनी एवं जलकी के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य सत्रों का निरीक्षण जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं, टीकाकरण तथा शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी ली गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सत्र की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान विटामिन-ए एवं आयरन सिरप के महत्व के संबंध में भी जानकारी दी गई। डॉ. गुप्ता ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, शारीरिक वृद्धि एवं मानसिक विकास के लिए निर्धारित मात्रा एवं समयानुसार विटामिन-ए तथा आयरन की खुराक महत्वपूर्ण है। उन्होंने पात्र बच्चों को निर्धारित खुराक उपलब्ध कराने के साथ ही अभिभावकों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिशु संरक्षण माह के दौरान बच्चों के नियमित टीकाकरण, पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित सत्रों के माध्यम से बच्चों एवं उनके अभिभावकों तक आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ उन्हें जागरूक भी किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Related News
thumb

अनावश्यक रूप से कोई भी आवेदन लंबित न रहे : कलेक्टर

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति ...


thumb

कृष्ण जन्माष्टमी से जिले में प्रारम्भ होगा आंगनबाडी केंद्रों में प्...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नई पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा आएगा। अब न्योता भोज का...


thumb

धान खरीदी पंजीयन- संस्थागत छूट समाप्त, बिना एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं ...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि ...


thumb

बेमेतरा में बिजली व्यवस्था को बड़ी मजबूती, 19 करोड़ की लागत से बना ...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश की पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बेमेतरा जिले के...


thumb

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिग भारोत्तोलन में प्रतिभाग...

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिग भारोत्तोलन 2026 का आयोजन जिला बेमेतरा के शासकीय पंडित जवाहर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा ह...


thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति ...