राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-09-02




कोलिहामुड़ा में किसानों ने सीखी बीजामृत, घनाजीवामृत एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विधि

कोरबा (वीएनएस)। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम कोलिहामुड़ा एवं मुढ़ाली के कृषकों के लिए आज पंचायत भवन कोलिहामुड़ा में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कृषकों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से खेती करने की विभिन्न तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती उर्मिला बाई कंवर, उपसरपंच  सतपाल सिंह कंवर, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक  दीपक कुमार तंवर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  एम.पी. सिंह तंवर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री मीनाक्षी ठाकुर, एफपीओ से  राजकुमार श्रीवास, प्राकृतिक खेती के जानकार  घनश्याम पटेल एवं  इन्दल सिंह, पंचायत सचिव श्रीमती सविता कंवर सहित सीआरपी, बीआरसी एवं ग्राम पंचायत के कृषक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न जैविक घोलों एवं प्राकृतिक कीटनाशकों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बीजामृत, घनाजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अग्निअस्त्र तैयार करने की विधि, इनके उपयोग तथा फसलों में होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से खेती को अधिक टिकाऊ एवं लाभदायक बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उपस्थित कृषकों के समक्ष धान की फसल में नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र का व्यावहारिक रूप से छिड़काव कराया गया। इस दौरान किसानों को फसल में प्राकृतिक कीट नियंत्रण के लिए इन जैविक घोलों के सही उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई।

प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों से जोड़ना, कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन को बढ़ावा देना तथा मिट्टी की उर्वरता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति कृषकों को जागरूक करना रहा।



Related News
thumb

अनावश्यक रूप से कोई भी आवेदन लंबित न रहे : कलेक्टर

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति ...


thumb

कृष्ण जन्माष्टमी से जिले में प्रारम्भ होगा आंगनबाडी केंद्रों में प्...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नई पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा आएगा। अब न्योता भोज का...


thumb

धान खरीदी पंजीयन- संस्थागत छूट समाप्त, बिना एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं ...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि ...


thumb

बेमेतरा में बिजली व्यवस्था को बड़ी मजबूती, 19 करोड़ की लागत से बना ...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश की पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बेमेतरा जिले के...


thumb

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिग भारोत्तोलन में प्रतिभाग...

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिग भारोत्तोलन 2026 का आयोजन जिला बेमेतरा के शासकीय पंडित जवाहर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा ह...


thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति ...