कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की

Posted On:- 2026-09-01




योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर (वीएनएस)।  कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

     बैठक में कलेक्टर ने आगामी सरगुजा ओलंपिक के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आयोजन में अधिकाधिक प्रतिभागियों को जोड़ने पर जोर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने शेष आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने तथा केंद्रों में नामांकित सभी बच्चों की अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

       समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने डीएलसी पेंशनर सत्यापन, एनएसएपी पोर्टल में आधार एंट्री तथा बैंक खातों की आधार सीडिंग की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को पेंशन का लाभ निर्बाध रूप से समय पर मिलता रहे। साथ ही सिकल सेल से प्रभावित पात्र मरीजों के नियमानुसार यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने सभी पात्र श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य राज्यों में काम करने वाले श्रमिकों का ऑनलाइन अद्यतन रिकॉर्ड नियमित रूप से रखने तथा श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मैदानी स्तर पर योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

पाताकुटरू में मोबाइल टॉवर से बदली संचार की तस्वीर, ग्रामीणों को मिल...

जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित पाताकुटरू गांव में नए मोबाइल टॉवर का निर्माण एवं संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचाय...


thumb

युवा उड़ान 2026 से बीजापुर में गूंजा युवाओं के सामर्थ्य और संकल्प का...

- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का भव्य शु...


thumb

नारी सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अधिक...

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान ...


thumb

सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बदलेगी सुकमा की तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विकास का ...


thumb

बच्चों की सेहत और सुरक्षा से समझौता नहीं

बच्चों की नियमित स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहल करते हुए प्रत्येक छात्र का अनिवार्य हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है, जिसमे...


thumb

किसानों की सुविधा के लिए सुकमा जिले में बढ़े धान उपार्जन केन्द्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को धान बेचने के लिए बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है।...