बीजापुर (वीएनएस)। - जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित पाताकुटरू गांव में नए मोबाइल टॉवर का निर्माण एवं संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचायत मंगापेठा के अंतर्गत आने वाले पिताकुटरू में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई थी। अब टॉवर के शुरू होने से ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट की बेहतर सुविधा मिलने लगी है। घने जंगलों और दूरस्थ भौगोलिक क्षेत्र में स्थित होने के कारण पाताकुटरू के ग्रामीणों के लिए संचार सुविधा हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है। मोबाइल नेटवर्क की कमी के चलते जरूरी फोन कॉल करने के लिए भी लोगों को कई बार ऊंचे स्थानों या नेटवर्क उपलब्ध होने वाले दूसरे क्षेत्रों तक जाना पड़ता था। इंटरनेट सुविधा नहीं होने से ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग भी ग्रामीणों के लिए मुश्किल था। नए मोबाइल टॉवर के संचालन से अब ग्रामीणों को मोबाइल कॉल और इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध होगी। इसका सबसे अधिक लाभ गांव के विद्यार्थियों और युवाओं को मिलेगा। विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई और शैक्षणिक सामग्री का उपयोग कर सकेंगे, वहीं युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ऑनलाइन आवेदन एवं रोजगार से जुड़ी जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होने से ग्रामीणों के लिए डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, ऑनलाइन सरकारी सेवाओं और विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित कार्य भी आसान होंगे। अब कई जरूरी डिजिटल कार्यों के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के कस्बों तक जाने की आवश्यकता कम होगी।
आपात स्थिति में भी मिलेगी त्वरित संपर्क सुविधा
दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता आपातकालीन परिस्थितियों में भी बेहद महत्वपूर्ण है। बीमारी, दुर्घटना या अन्य किसी आकस्मिक स्थिति में ग्रामीण अब स्वास्थ्य केंद्र, प्रशासन, पुलिस या अपने परिजनों से जल्द संपर्क स्थापित कर सकेंगे। इससे जरूरत के समय सहायता प्राप्त करने में सुविधा होगी। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क आज के समय में केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, रोजगार और सरकारी सेवाओं से जुड़ने का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। गांव में मोबाइल टॉवर शुरू होने से अब पत्ताकुटरू के लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क और मजबूत होगा।
ग्रामीणों ने मोबाइल टॉवर की सुविधा मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) के सहयोग से दूरस्थ क्षेत्र में स्थापित यह टॉवर संचार सुविधा के विस्तार के साथ-साथ ग्रामीणों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। पत्ताकुटरू में मोबाइल टॉवर का संचालन शुरू होना दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे ग्रामीणों को आधुनिक संचार सुविधाओं का लाभ मिलेगा और आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा डिजिटल सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का भव्य शु...
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विकास का ...
बच्चों की नियमित स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहल करते हुए प्रत्येक छात्र का अनिवार्य हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है, जिसमे...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को धान बेचने के लिए बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है।...