युवा उड़ान 2026 से बीजापुर में गूंजा युवाओं के सामर्थ्य और संकल्प का संदेश

Posted On:- 2026-09-01




नवोदय विद्यालय परिसर में हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया संकल्प

बीजापुर (वीएनएस)। - छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ बीजापुर जिले के नवोदय विद्यालय परिसर में हुआ। छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्व विजय तोमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को देश, प्रदेश और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में निर्धारित केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों (युवाओं के लिए हो रहे कार्य), एक देश एक चुनाव, विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने युवाओं से संवाद किया। युवाओं ने संवाद के दौरान अपने विचार साझा किए तथा विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें युवा

छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्व विजय तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि अपनी सोच, ताकत, प्रतिभा और ज्ञान का सदैव राष्ट्रहित में उपयोग करें।

उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत /2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने युवाओं को अपने परिवार, समाज, देश और भारतीय संस्कृति पर गर्व करने तथा अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

माओवाद प्रभावित जिले से नई पहचान की ओर बढ़ रहा बीजापुर

कलेक्टर  विश्वदीप ने कहा कि बीजापुर जिला अब नई सोच, नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। लंबे समय तक माओवाद की चुनौती से प्रभावित रहे जिले ने आज विकास और बदलाव की नई राह पकड़ी है। जिले में शांति और विकास का वातावरण मजबूत हुआ है तथा युवाओं के लिए शिक्षा, खेल और रोजगार के नए अवसर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजापुर के युवाओं में अद्भुत प्रतिभा और क्षमता है। जिले के युवाओं ने शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नई पहचान बनाई है। हाल ही में जिले के युवा का आईपीएस के रूप में चयन होना, विद्यार्थियों का छम्म्ज् जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करना तथा बीजापुर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करना इसका उदाहरण है।

कलेक्टर ने युवाओं से कहा कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानें, निरंतर मेहनत करें और अपने सपनों को लक्ष्य में बदलते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि बीजापुर का युवा अब केवल चुनौतियों की पहचान नहीं, बल्कि संभावनाओं और उपलब्धियों की नई कहानी लिख रहा है।

नशे और साइबर अपराध के खिलाफ युवा बनें जागरूक प्रहरी

पुलिस अधीक्षक  उमेश प्रसाद गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश और समाज के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभाव से व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। इसलिए युवाओं को स्वयं जागरूक रहते हुए अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक युवा के लिए आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से साइबर अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

युवाओं से संवाद और सुझावों का हुआ आदान-प्रदान

“युवा उड़ान 2026” में युवाओं को अपनी बात रखने और सुझाव देने के लिए विशेष अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने सुझाव पत्र के माध्यम से अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम स्थल पर युवा आयोग की वेबसाइट एवं माय भारत एप से संबंधित QR कोड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, ताकि युवा विभिन्न गतिविधियों और अवसरों से जुड़ सकें। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी एवं वरिष्ठ नागरिक  घासी राम नाग ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन, मेहनत और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राज्य अलंकरण प्राप्त एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को  जिला खेल अधिकारी  उत्तम सिंह पंचारी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में जिले के युवा उपस्थित रहे।सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य  मैथियस कुजूर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, संयुक्त कलेक्टर  जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर एवं

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् राष्ट्रगान एवं राज्यगीत के साथ हुआ पूरे कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।



Related News
thumb

पाताकुटरू में मोबाइल टॉवर से बदली संचार की तस्वीर, ग्रामीणों को मिल...

जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित पाताकुटरू गांव में नए मोबाइल टॉवर का निर्माण एवं संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचाय...


thumb

नारी सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अधिक...

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान ...


thumb

सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बदलेगी सुकमा की तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विकास का ...


thumb

बच्चों की सेहत और सुरक्षा से समझौता नहीं

बच्चों की नियमित स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहल करते हुए प्रत्येक छात्र का अनिवार्य हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है, जिसमे...


thumb

किसानों की सुविधा के लिए सुकमा जिले में बढ़े धान उपार्जन केन्द्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को धान बेचने के लिए बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है।...