टर्फ ग्राउंड, आधुनिक जिम और जगमग सड़कें, शहर विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकमा, (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विकास का महाभियान शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने शहर विस्तार और नागरिक सुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अधोसंरचना, खेल, पर्यटन और व्यापारिक विस्तार के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। प्रशासन की इस तेज-तर्रार पहल से सुकमा अब विकास की नई राह पर तेजी से अग्रसर हो रहा है।
शहर को सुंदर, सुरक्षित और जगमग बनाने के उद्देश्य से बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष बजट स्वीकृत किया गया है। शहर की पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नवीन आधुनिक लाइटें लगाने के लिए क्रेडा विभाग को 25 लाख रुपये, ई एंड एम विभाग को 60 लाख रुपये तथा नगर पालिका परिषद को 9 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के शीघ्र शुरू होने से जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों से लेकर अंदरूनी बस्तियां भी दूधिया रोशनी से रोशन होंगी।
स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को निखारने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए खेल अधोसंरचना पर विशेष जोर दिया गया है। शहर के युवाओं को 40 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक “बॉक्स क्रिकेट (टर्फ) ग्राउंड“ की बड़ी सौगात दी गई है। इसके साथ ही, स्थानीय जिम को आधुनिक उपकरणों से लैस कर नए स्वरूप में विकसित करने के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही शहर के स्पोर्ट्स ग्राउंड का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है।
सुकमा को पर्यटन और मनोरंजक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए शहर के ऐतिहासिक “नकटी तालाब“ के कायाकल्प की तैयारी पूरी कर ली गई है। 5 करोड़ रुपये की लागत से इस तालाब का भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसके लिए कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इसके विकसित होने से नगरवासियों को प्राकृतिक और मनोरम वातावरण में टहलने और सुकून के पल बिताने के लिए एक बेहतरीन पिकनिक व भ्रमण स्थल प्राप्त होगा।
शहर में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं के अध्ययन के लिए भी प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर के सामने 1.20 करोड़ रुपये की लागत से एक सर्वसुविधायुक्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है, जिससे स्थानीय व्यापार को नई गति और रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए “तपस्या लाइब्रेरी“ का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है, जो सुकमा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित पाताकुटरू गांव में नए मोबाइल टॉवर का निर्माण एवं संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचाय...
- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का भव्य शु...
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान ...
बच्चों की नियमित स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहल करते हुए प्रत्येक छात्र का अनिवार्य हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है, जिसमे...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को धान बेचने के लिए बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है।...