सारंगढ़-बिलाईगढ़, (वीएनएस)। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा की स्थिति, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात नियमों के प्रभावी पालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस विभाग द्वारा जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटना के कारण, मृतकों एवं घायलों की संख्या सहित की गई कार्रवाई की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण, सीट बेल्ट के उपयोग तथा ओवरलोडिंग वाहनों पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाने पर भी जोर दिया गया।
सारंगढ़ एसडीओपी द्वारा बताया गया कि जिले के स्कूल एवं कॉलेजों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बैठक में स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी दी गई। स्कूल बस चालकों की आंखों की जांच कराई गई तथा सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं नियमों के पालन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। समिति द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई एवं जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य दिनेश जांगड़े, जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष विद्या चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित पाताकुटरू गांव में नए मोबाइल टॉवर का निर्माण एवं संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचाय...
- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का भव्य शु...
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विकास का ...
बच्चों की नियमित स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहल करते हुए प्रत्येक छात्र का अनिवार्य हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है, जिसमे...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को धान बेचने के लिए बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है।...