हर घर तिरंगा अभियान से जशपुर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, बिहान की महिलाओं ने लहराया तिरंगा

Posted On:- 2026-08-14




जशपुरनगर (वीएनएस)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जशपुर जिले में राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के बिहान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने-अपने क्लस्टर एवं ग्राम पंचायतों में तिरंगा लहराकर अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज किया।

इस अवसर पर महिलाओं ने पूरे जोश के साथ “वंदे मातरम्” का उद्घोष करते हुए राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। अभियान के प्रथम चरण में जशपुर जिले के सभी आठ विकासखंडों के कुल 32 क्लस्टरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विभिन्न क्लस्टरों में बड़ी संख्या में बिहान समूहों की महिलाएं एकत्रित हुई और तिरंगा लहराकर देश के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया।

आज के तिरंगा अभियान में जशपुर विकासखंड के घोलेंग क्लस्टर, कुनकुरी के नारायणपुर एवं बंदरचुआं क्लस्टर, पत्थलगांव के विभिन्न क्लस्टर, दुलदुला विकासखंड के सभी क्लस्टर, मनोरा के आस्था एवं सोनकियारी क्लस्टर, बगीचा विकासखंड की महिलाओं तथा फरसाबहार विकासखंड के सभी क्लस्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” के नारे लगाए और ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक जिले में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान बिहान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने-अपने क्लस्टर एवं ग्राम पंचायतों में तिरंगा लहराने के साथ वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगीत के माध्यम से ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना जागृत कर रही हैं।

बिहान की महिलाओं की यह सहभागिता न केवल अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को भी रेखांकित कर रही है। जिले के विभिन्न गांवों में तिरंगे के साथ महिलाओं की सामूहिक उपस्थिति “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” की भावना को साकार कर रही है।



Related News
thumb

मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास...

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर के केशवपुर स्थित स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का ...


thumb

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन धारण ...

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर ...


thumb

स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छत...

जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में आज स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान की शुरुआत हुई।


thumb

हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश : सांसद ने तिरंगा प...

हर घर तिरंगा अभियान एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर से पीएम श्री स्वामी आत्...


thumb

प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि पर प्रभावित प...


thumb

मतदान के लिए जागरूक करने जिला नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ०ग० रायपुर के दिये निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्...