मतदान के लिए जागरूक करने जिला नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-08-14




जशपुरनगर (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ०ग० रायपुर के दिये निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय तथा समस्त हाई स्कूल  हायर सेकेण्डरी संस्थानों में ELC के नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को District Level Master Trainers (DLMTs) के माध्यम से जिला पंचायत जशपुर के सभा कक्ष में 13.08.2026 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

उक्त कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वीप नोडल अधिकारी, जशपुर के द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जिसमें 17 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक अग्रिम रूप से  ECINET MOBILE APP के माध्यम से आवेदन कर सकते है तथा 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नागरिक किसी भी समय फार्म-6 के माध्यम से मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म 6 जमा कर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कर सकते है। फार्म के संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 में संपर्क कर सकते है।

उक्त कार्यशाला में अभिषेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी, जशपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर  हरिओम  द्विवेदी तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं जिले के समस्त शासकीय  अशासकीय महाविद्यालय तथा समस्त हाई स्कूल  हायर सेकेण्डरी संस्थानों में ELCके नियुक्त सभी नोडल अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास...

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर के केशवपुर स्थित स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का ...


thumb

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन धारण ...

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर ...


thumb

स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छत...

जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में आज स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान की शुरुआत हुई।


thumb

हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश : सांसद ने तिरंगा प...

हर घर तिरंगा अभियान एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर से पीएम श्री स्वामी आत्...


thumb

प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि पर प्रभावित प...