जशपुरनगर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदा में हुई मृत्यु के चार प्रकरणों में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा मृतकों के निकटतम वैध वारिसों के लिए कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
अपर कलेक्टर प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बागबहार के ग्राम खूंटापानी निवासी स्व. तजेश्वरी पति स्व. मनोहर साय उर्फ लक्ष्मण की 29 जुलाई 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतिका के निकटतम वैध वारिस उनके पुत्र एस कुमार एवं तोष कुमार को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील बगीचा के ग्राम कलिया निवासी स्व. योगिता महंत पिता जितेन्द्र दास की 8 मार्च 2026 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। इस प्रकरण में मृतिका के निकटतम वैध वारिस उनके पिता जितेन्द्र दास को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। तहसील पत्थलगांव के ग्राम मक्कापुर निवासी स्व. संतरा बाई पति मुनेश्वर की 4 दिसंबर 2025 को डबरी के पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। इस प्रकरण में मृतिका के निकटतम वैध वारिस उनके पति मुनेश्वर को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा निवासी स्व. रविशंकर राम पिता जलेश्वर राम की 25 सितंबर 2025 को मैनी नदी के पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। इस प्रकरण में मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पत्नी ललिता बाई को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा एवं आकस्मिक जनहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को नियमानुसार एवं समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जा रही है।
पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर के केशवपुर स्थित स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का ...
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर ...
जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में आज स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान की शुरुआत हुई।
हर घर तिरंगा अभियान एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर से पीएम श्री स्वामी आत्...
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ०ग० रायपुर के दिये निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्...