छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू ने जिला कार्यालय में ली बैठक

Posted On:- 2026-08-13




कोण्डागांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन तोमन साहू ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी का मुख्य उद्देश्य मानवीय सेवा करना है। उन्होंने वार्षिक कार्ययोजना के अनुरूप जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा सेवा कार्यों में आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने देहदान एवं अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने तथा इसके लिए समिति गठित करने की बात कही।

उन्होंने जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का आधारस्तंभ बताते हुए युवाओं की सदस्यता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई जैसे तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को भी रेडक्रॉस से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने की बात कही।

प्रदेश संगठन समिति के अध्यक्ष एच. आर. साहू ने जिले में सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी विद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस इकाइयों को सक्रिय करते हुए रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिला चेयरमैन मनोज जैन ने जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की सहभागिता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने पर जोर दिया। वहीं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिले में संचालित रेडक्रॉस सोसायटी की विभिन्न गतिविधियों की पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सर्वाधिक स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अंगदान की घोषणा करने वाले शिवचरण साहू को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन साहू ने कोंडागांव पहुंचने के बाद सबसे पहले वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश टावरी, जितेन्द्र सुराना राजीव बख्शी। प्रेम सिंह नाग, अनुराग उपाध्याय शिवचरण साहू सहित अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. आर. के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी. एल. मंडावी तथा जिला शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।



Related News
thumb

कलेक्टर ने जिले के अंतिम छोर के ग्राम कड़ेनार में स्वास्थ्य केंद्र क...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम कड़ेनार पहुंचकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कि...


thumb

स्वतंत्रता दिवस को जिले में रहेगा शुष्क दिवस

जिला कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को शुष्क दिवस...



thumb

कोंडागांव में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।


thumb

साक्षरता अभियान को मिलेगा नया आयाम : स्वतंत्रता दिवस पर कोण्डागांव ...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्...


thumb

रामलला दर्शन योजना के तहत जिले के 51 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए र...

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ।