कोण्डागांव (वीएनएस)। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ।
श्रद्धालुओं के दल को कोण्डागांव नगर के अंबेडकर चौक से रात्रि 9 बजे नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी एवं मनोज जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत बलराम मोरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को अयोध्या धाम की यात्रा कर भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शन करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का लाभ मिल रहा है।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम कड़ेनार पहुंचकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कि...
जिला कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को शुष्क दिवस...
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्...