साक्षरता अभियान को मिलेगा नया आयाम : स्वतंत्रता दिवस पर कोण्डागांव में होगा 'उल्लास महा चौपाल'

Posted On:- 2026-08-13




कोंडागांव (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम '3 'अंगूठे से कलम की ओर' रखी गई है। 

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिले के सभी स्कूलों को 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए है। अभियान में फेसबुक, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया, डिजिटल डिस्प्ले और प्रोजेक्टर जैसे माध्यमों का उपयोग किया जाएगा।

निरक्षर को साक्षर बनाने करेंगे प्रेरित अभियान के तहत स्कूलों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। विद्यार्थी अपने परिवार या आसपास के कम से कम एक निरक्षर व्यक्ति को साक्षर बनने के लिए प्रेरित करेंगे। छात्र, शिक्षक और नागरिक डिजिटल संकल्प लेकर एक निरक्षर व्यक्ति को साक्षर बनाने का संकल्प लेंगे और उसका लघु वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। पढ़ना-लिखना नहीं जानने वाले लोगों का पंजीयन उल्लास ऐप के माध्यम से कराया जाएगा। अभियान का संदेश है-"अंगूठे का निशान हटाएं, हर हाथ में कलम थमाएं।"

15 अगस्त को ध्वजारोहण के पश्चात उल्लास शपथ, महा-चौपाल, कहानियों का कारवां, मातृत्व साक्षरता, अंगूठा मुक्त पंचायत, डिजिटल साक्षरता एवं सेल्फी प्वाइंट, अंगूठे से कलम तक सम्मान समारोह, साक्षरता रंगोली, नुक्कड़ नाटक, उल्लास की घंटी तथा शिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।




Related News
thumb

कलेक्टर ने जिले के अंतिम छोर के ग्राम कड़ेनार में स्वास्थ्य केंद्र क...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम कड़ेनार पहुंचकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कि...


thumb

स्वतंत्रता दिवस को जिले में रहेगा शुष्क दिवस

जिला कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को शुष्क दिवस...



thumb

कोंडागांव में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।


thumb

रामलला दर्शन योजना के तहत जिले के 51 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए र...

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ।