कोंडागांव (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिले में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी एवं नगरवासी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत विकास नगर स्टेडियम से हुई। यहां से विधायक लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थी एवं अन्य सहभागी तिरंगा लेकर एनसीसी ग्राउंड पहुंचे। इसके बाद एनसीसी ग्राउंड से बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी। रैली मर्दापाल चौक से होते हुए रायपुर नाका पहुंची और वहां से वापस विकास नगर स्टेडियम लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना प्रदर्शित की।
इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। आज हम उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही हम आज स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, मनोज जैन, दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। साथ ही सोनामणि पोयाम, सुषमा खोब्रागड़े, संतोष पात्रे, आकाश मेहता, चंदन साहू, अनिल अग्रवाल, गोपाल दीक्षित, जितेंद्र सुराना, अनीता नेताम, कुलवंत सिंह चहल, राहुल योगराज टिकरिया, विकास दुआ, नागेश देवांगन, बंटी नाग, दयाराम पटेल, जैनेंद्र सिंह ठाकुर, मनीष देवांगन, अविनाश सोरी, होलिका नेताम सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा, एसडीएम अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी तिरंगा यात्रा में सहभागी बने।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम कड़ेनार पहुंचकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कि...
जिला कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को शुष्क दिवस...
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्...
रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ।