जशपुरनगर (वीएनएस)। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत जशपुर जिले में 540 युवाओं को निःशुल्क शॉर्ट-टर्म प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं के कौशल को निखारकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण 4 प्रमुख जॉब रोल में दिया जाएगा। इसमें Assistant Electrician के लिए 120,General Duty Assistant के लिए 120, Security Supervisor के लिए 120 और Jal Vitrak Sanchalak के लिए 180 सीटें निर्धारित की गई हैं। संबंधित क्षेत्र में कार्यरत अनुभवी और इच्छुक युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विशेष रूप से इलेक्ट्रीशियन, स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत GDA कर्मी, सुरक्षा क्षेत्र के युवा और पंप ऑपरेटर एवं जल वितरण से जुड़े कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक युवा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जशपुर में संपर्क कर काउंसलिंग एवं पंजीयन करा सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण की पात्रता, अवधि, दस्तावेज और अन्य सभी शर्तें PMKVY 4.0 के प्रचलित दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू रहेंगी।
पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर के केशवपुर स्थित स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का ...
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर ...
जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में आज स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान की शुरुआत हुई।
हर घर तिरंगा अभियान एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर से पीएम श्री स्वामी आत्...
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि पर प्रभावित प...
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ०ग० रायपुर के दिये निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्...