रायपुर (वीएनएस)। कान्यकुब्ज महिला मंडल, रायपुर द्वारा आशीर्वाद भवन में दो दिवसीय सावन मेले का आयोजन किया गया। समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और सचिव राजकुमार दीक्षित और अन्य पदाधिकारियों के साथ, महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्यों व समाज के कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में मेले का शुभारंभ किया गया।
मेले में रायपुर के अलावा अन्य स्थानों से भी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता दिखाई। घरेलू ऊपयोगी सामान, हस्तशिल्प की सजावटी सामग्री एवं विभिन्न स्वादों के पकवान, वस्त्रों, ज्वेलरी और अन्य सामग्री के स्टॉल थेl घरेलू एव्ं महिला उद्मियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय का बेहतर अवसर मिला।
सावन उत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी अध्यक्ष और सचिव के हाथों दिए गए। लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें तीन पुरस्कार दिए गए, अन्य कई चित्ताकर्षक गेम खिलाए गएl पारिवारिक माहौल में मेले का समापन हुआ।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम कड़ेनार पहुंचकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कि...
जिला कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को शुष्क दिवस...
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्...
रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ।