स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ी पहल:ग्राम रोझी के हैंडपंपों का हुआ क्लोरीनेशन

Posted On:- 2026-07-17




जलजनित बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम, रोझी में हैंडपंपों के क्लोरीनेशन से सुरक्षित हुआ पेयजल

एमसीबी (वीएनएस)। जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत रोझी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अभियान का उद्देश्य पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, जलजनित बीमारियों की रोकथाम करना तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार के निर्देशानुसार विभाग की तकनीकी टीम एवं हैंडपंप टेक्निशियनों ने ग्राम के सभी सार्वजनिक हैंडपंपों का निर्धारित मानकों के अनुरूप क्लोरीनेशन किया। प्रत्येक हैंडपंप में 30 एमएल क्लोरीन का उपयोग कर पेयजल को जीवाणुरहित बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे पानी में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं एवं संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों का प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान के दौरान विभागीय टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, हैंडपंपों के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा जल संरक्षण के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों को वर्षा ऋतु के दौरान दूषित जल से होने वाले रोगों के प्रति सतर्क रहने और केवल सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने की सलाह दी गई।

ग्रामीणों ने विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, पेयजल को प्रदूषित होने से बचाने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नियमित क्लोरीनेशन अभियान से गांव में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा और जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता मिलेगी।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित क्लोरीनेशन, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।




Related News
thumb

चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए कल सजेगी स्पेशल लोक अदालत; सूरजप...

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...


thumb

बेटियों को सशक्त बनाने की पहल: जागरूकता शिविर में महिलाओं को सिखाए ...

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...


thumb

सेवा सेतु केंद्र से राकेश को मिली त्वरित राहत, कुछ ही घंटों में जार...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...


thumb

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: आधुनिक मॉडल्स के रूप में विक...

कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...


thumb

बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास व एक लाख जुर्माने...

जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...


thumb

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...