आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

Posted On:- 2026-07-17




सूरजपुर (वीएनएस)। संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव एवं अग्निशमन दल द्वारा कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया।

अभ्यास के दौरान आपदा प्रबंधन दल को एक व्यक्ति के पोखरी में डूबने की काल्पनिक सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दल ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मोटरबोट, गोताखोरों एवं आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंचकर राहत अभियान प्रारंभ किया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने सफलतापूर्वक डूब रहे व्यक्ति का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान दल द्वारा आपदा प्रबंधन में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों के संचालन एवं उनकी उपयोगिता की भी जानकारी दी गई।

मॉक ड्रिल के दौरान विशेषज्ञों ने उपस्थित नागरिकों को बताया कि आपदा की स्थिति में घर में उपलब्ध सामान्य संसाधनों का उपयोग कर किस प्रकार प्रारंभिक स्तर पर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा की जा सकती है। साथ ही आपदा के समय सतर्कता, संयम और सही निर्णय के महत्व से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि आपदा के समय नागरिकों की सावधानी ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि जिले में संभावित बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से निपटने के लिए बाढ़ बचाव दल की तैनाती की गई है तथा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों, तालाबों, पर्यटन स्थलों एवं झरनों के समीप अनावश्यक रूप से जाने तथा सेल्फी लेने से बचने की अपील करते हुए कहा कि थोड़ी-सी सावधानी किसी भी अप्रिय घटना से बचाव का प्रभावी माध्यम बन सकती है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले, जिला सेनानी संजय गुप्ता, एसडीएम शिवानी जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे

स्थापित हुआ आपदा नियंत्रण कक्ष : 

मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए संयुक्त जिला कार्यालय, सूरजपुर में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07775-266116 है तथा इसके नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा हैं। किसी भी आपदा या आपात स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम में देकर प्रशासन का सहयोग करें।




Related News
thumb

चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए कल सजेगी स्पेशल लोक अदालत; सूरजप...

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...


thumb

बेटियों को सशक्त बनाने की पहल: जागरूकता शिविर में महिलाओं को सिखाए ...

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...


thumb

सेवा सेतु केंद्र से राकेश को मिली त्वरित राहत, कुछ ही घंटों में जार...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...


thumb

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: आधुनिक मॉडल्स के रूप में विक...

कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...


thumb

बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास व एक लाख जुर्माने...

जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...